फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traumatic road accident in Jaunpur Two youths of Prayagraj fell into river with bike from under construction bridge

जौनपुर में दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन पुल से नदी में गिरे बाइक सवार, प्रयागराज निवासी दो युवकों की मौत

Fri, 08 Oct 2021 11:11 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 08 Oct 2021 11:11 AM IST
सार

प्रयागराज निवासी आशीष कुमार ( 25) अपने दोस्त अखिलेश यादव (23) के साथ जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर की तरह आ रहा था।  रायपुर उकनी गांव के पास  निर्माणाधीन पुल से बाइक समेत नदी में गिर गए। 

विज्ञापन
Traumatic road accident in Jaunpur Two youths of Prayagraj fell into river with bike  from under construction bridge
निर्माणाधीन पुल से नदी में गिरे बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार अहले सुबह हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के रायपुर उकनी गांव के पास  निर्माणाधीन पुल से नदी में बाइक सवार दो युवक नदी में गिर गए। जिससे दोनों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


हादसा शुक्रवार तड़के तीन बजे की बताई जा रही है। प्रयागराज जिले के बहरिया थाना अंतर्गत तुलापुर सिकंदरा निवासी आशीष कुमार ( 25) पुत्र उमाशंकर बाइक से अपने अपने दोस्त अखिलेश यादव (23) के साथ  मुंगराबादशाहपुर की तरह आ रहा था।
विज्ञापन


दोनों रायपुर उकनी के पास पहुंचे थे कि अंधेरे के कारण अचानक निर्माणाधीन पुल से नदी में गिर गए। निर्माणाधीन पुल के पास कोई डिवाइडर या बोर्ड नहीं लगा था। घटना की जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो पुलिस को सूचना दी गई। थानाध्यक्ष सदानंद राय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उच्चधिकारियों को घटना की जानकारी दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अतर सिंह, सतहरिया चौकी प्रभारी अजय पांडेय भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने बाइक और युवकों के शव को स्थानीय लोगों की मदद से नदी से बाहर निकलवाया। सीओ के मुताबिक मृतकों के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed