{"_id":"62d3051844312d521b13d924","slug":"transformer-fire-burnt-thousands-of-goods-kept-in-the-shop-jaunpur-news-vns6643784195","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मर में लगी आग दुकान में रखा हजारों का सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मर में लगी आग दुकान में रखा हजारों का सामान जला
विज्ञापन
जौनपुर। नगर के पुरानी सब्जी मंडी में सड़क के किनारे लगे बिजली के ट्रांसफार्मर से हो रहे तेल के रिसाव के कारण आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा थोक व्यापारी का हजारों रुपये के आलू और प्याज जल गया। काफी मशक्कत के बाद लोगों ने किसी तरह से आग पर काबू पाया। आग नहीं बुझी होती तो आसपास की गई दुकान चपेट में आ जाती। ट्रांसफार्मर और दुकान में आग लगने से लोगों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड करीब एक घंटे बाद मौके पर पहुंचा। ट्रांसफार्मर में आग लगने से काफी देर तक सड़क पर आवागमन भी ठप रहा। आसपास के कई मकानों के लोग अपने घर से डर के नाते बाहर निकल गए थे।
पुरानी सब्जी मंडी में सड़क के किनारे ट्रांसफार्मर लगा है। ट्रांसफार्मर से काफी दिनों से तेल टपक रहा था। शनिवार को सुबह करीब छह बजे अचानक ट्रांसफार्मर में अग लगी गई। आग की तेज लपटों ने ट्रांसफार्मर के बगल स्थित आलू व प्याज के व्यवसायी की दुकान आग की चपेट में ले लिया। इससे दुकान में रखा हजारों का सामान जल गया। दुकानदारों का कहना है कि आग लगने पर फायर बिग्रेड को फोन किया गया था लेकिन फोन किसी ने उठाया ही नहीं। ट्रांसफार्मर में आग लगने की सूचना बिजली विभाग को भी दी गई थी। इसमें मंडी क्षेत्र की लाइट काटने का आग्रह किया गया था, लेकिन सूचना के बावजूद मौके पर न तो कोई लाइनमैन आया न कोई संबंधित अधिकारी ही पहुंचे। दुकानदारों का कहना हैं कि ट्रांसफार्मर से विगत कई दिनों से तेल का रिसाव हो रहा था। इस संबंध में बिजली विभाग को अवगत भी कराया था, लेकिन बिजली विभाग द्वारा इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया।