फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Training given to workers in the workshop of BJP Mandal Madiyahun

Jaunpur News: भाजपा मंडल मड़ियाहूं की कार्यशाला में कार्यकर्ताओं को दिया गया प्रशिक्षण

Mon, 06 Apr 2026 01:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
Training given to workers in the workshop of BJP Mandal Madiyahun
मड़ियाहूं। पं. दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी मंडल मड़ियाहूं की दो दिवसीय कार्यशाला क्षेत्र के कटघर स्थित एक मैरिज हॉल में हुई। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 4 व 5 अप्रैल को आयोजित किया गया, जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं को संगठनात्मक मजबूती एवं आगामी रणनीतियों को लेकर प्रशिक्षित किया गया। कार्यशाला के दौरान कार्यकर्ताओं को भाजपा का इतिहास, कार्य प्रणाली, संगठन विस्तार, बूथ प्रबंधन और केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की नीतियों एवं योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। प्रशिक्षण सत्र को भाजपा मछलीशहर के जिलाध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, भूमि विकास बैंक के अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह, शिवम पाल और सुषमा पटेल ने संबोधित किया। सभी वक्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर तक सक्रियता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम का संचालन मंडल अध्यक्ष राजेश जायसवाल ने किया। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश सिंह पप्पू, चंदन केसरी, कवलजीत सिंह गब्बर, नितेश सेठ, दिलीप साहू सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed