{"_id":"5727ab514f1c1b8f6d5cd1c5","slug":"trafic-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी में जाम से हांफने लगे लोग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी में जाम से हांफने लगे लोग
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Tue, 03 May 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
ओलंदगंज कचहरी रोड पर सोमवार को लगे जाम में फंसे लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में जाम की समस्या नासूर बनती जा रही है। सप्ताह में रविवार को छोड़ शायद ही कोई दिन ऐसा होता हो जब लोगों को इस समस्या से न जूझना होता हो। सोमवार को भी नगर के ओलंदगंज में भीषण जाम से लोगों को जूझना पड़ा। लोगों को घंटों भीषण गर्मी में जाम में फंसकर हांफना पड़ा। जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के पास कोई प्लान नहीं है।
सोमवार को करीब 11: 30 बजे शहर के ओलंदगंज से रुहट्टा, टीडी कालेज रोड, शाही पुल और मछलीशहर पड़ाव तक लोग देर तक जाम में फंसे रहे। इस जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस का दूर दूर तक कहीं पता नहीं था। कई स्कूल वाहन भी जाम में फंसे रहे। वाहनों में सवार बच्चे प्यास से परेशान थे। उन्हें घर पहुंचने की जल्दी थी लेकिन सब के सब लाचार दिख रहे थे।
मुख्यमार्ग पर जाम की वजह से दो पहिया वाहन सवार गलियों के रास्ते जाने लगे जिससे ओलंदगंज और आस पास की कई गलियों में भी जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। ऊपर से जेत धूप और नीचे जाम में फंसे लोग पसीने से तर बतर हो रहे थे। तकरीबन घंटे भर बाद पुलिस ने किसी तरह जाम को समाप्त करवाया। इसके लिए बेतरतीब तरीके से वाहन लेकर घुसे लोगों को पुलिस की मदद से किनारे लगाया गया।