फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders upset due to increase in the price of commercial cylinders

कामर्शियल सिलिंडर का दाम बढ़ने से व्यापारी परेशान

Fri, 04 Mar 2022 12:31 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
Traders upset due to increase in the price of commercial cylinders
जौनपुर। व्यावसायिक सिलेंडरों के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी दुकानदारों की परेशानी बढ़ा दी है। इसके कारण दुकानदार अब सामान में वृद्धि करने को लेकर विवश हो गए हैं। इससे सामान के मूल्य बढ़ने से आमजन को भी दिक्कत होगी। कारण प्रति सिलेंडर का दाम बढ़कर 2154.50 रुपये हो गया है।
विज्ञापन

रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग का असर ईंधन पर अब पड़ने लगी है। ईंधन की कीमतों में वृद्घि हो गई है। होटल सहित अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में उपयोग किए जाने वाले 19 किलो प्रति कामर्शियल सिलेंडर के दाम में 105 रुपये की वृद्घि हुई है। इससे अब प्रति सिलेंडर 2154.50 रुपये में मिलेगा। पहले प्रति सिलेंडर 2049.50 रुपये था। व्यावसायिक सिलेंडर का दाम बढ़ने से उन दुकानदारों की परेशानी बढ़ गई है, जो इन सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं। वह सामान की वृद्घि भी करने को विवश हो गए हैं।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट का संचालन करने के लिए कामर्शियल सिलेंडर का कनेक्शन ले रखा है, लेकिन दाम बढ़ने से दिक्कत हो गई है। अब सामान की कीमत बढ़ाने को सोच रहा हूं, जिससे लागत निकल जाए। दाम न बढ़ने से लागत निकलना मुश्किल हो गया है। - नवनीत, रेस्टोरेंट संचालक
विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल प्रति कामर्शियल सिलेंडर का दाम बढ़ाकर 2049.50 रुपये कर दिया गया था। फिर 105 रुपये दाम बढ़ा दिए गए हैं, जिससे अब 2154.50 रुपये हो गया है। सामान के दाम भी बढ़ाने पड़ेंगे। वहीं, ग्राहकों से आए दिन दाम बढ़ने को लेकर विवाद होगा। - संदीप गुप्ता, दुकानदार

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पेट्रो पदार्थों की कीमतें बढ़ने के कारण कामर्शियल सिलेंडरों के दामों में वृद्घि हुई है। इस दौरान प्रति सिलेंडर 105 रुपये का दाम बढ़ा है, जिससे अब जौनपुर में प्रति सिलेंडर 2154.50 रुपये हो गया है। - नीरज कुमार, सहायक प्रबंधक एलपीजी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed