फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders protest against the loot of RTO and Training Centre

Jaunpur News: आरटीओ और ट्रेनिंग सेंटर की लूट के खिलाफ व्यापारियों का हल्लाबोल

Sun, 05 Apr 2026 12:00 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Traders protest against the loot of RTO and Training Centre
पत्रक देने पहुंचे लोक शक्ति उद्योग व्यापार मण्डल के लोग। स्वयं
जौनपुर। लोक शक्ति उद्योग व्यापार मंडल उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। व्यापारियों ने अतिरिक्त मजिस्ट्रेट शिव प्रताप को ज्ञापन सौंपकर परिवहन विभाग और निजी ट्रेनिंग सेंटर के बीच चल रही कथित सांठगांठ की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। व्यापार मंडल का आरोप है कि ड्राइविंग लाइसेंस आवेदकों से दलालों के माध्यम से मोटी रकम वसूली जा रही है। प्रदेश अध्यक्ष श्रवण जायसवाल ने कहा कि परिवहन विभाग और रामदयालगंज स्थित एक मोटर ट्रेनिंग सेंटर के बीच मिलीभगत से भ्रष्टाचार का खेल चल रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस पर जल्द लगाम नहीं लगाई गई तो संगठन बड़ा आंदोलन छेड़ेगा। प्रदेश सचिव अनवारुल हक गुड्डू और जिलाध्यक्ष संजीव साहू ने भ्रष्टाचार का उदाहरण देते हुए बताया कि एक आवेदक ने 29 दिसंबर 2025 को रामदयालगंज सेंटर पर नियमानुसार परीक्षण दिया था। इसके बावजूद, उसे रिकॉर्ड में अनुपस्थित दिखाकर फेल कर दिया गया। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष अमरनाथ मोदनवाल, अमर बहादुर सेठ, कोषाध्यक्ष अवधेश श्रीवास्तव, राजेश जायसवाल, शकील अहमद, नेहाल अहमद, रंजीत सोनकर, मोनू सोनकर, मो. अंसार, श्रीप्रकाश जायसवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed