फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders launched signature campaign for bypass

बाईपास के लिए व्यापारियों ने चलाया हस्ताक्षर अभियान

Fri, 30 Jul 2021 06:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 Jul 2021 06:36 PM IST
विज्ञापन
Traders launched signature campaign for bypass
बाईपास की मांग को लेकर शाहगंज उद्योग व्यापार मंडल ने शुक्रवार को बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया। इस दौरान बाई पास बनाने के समर्थन में 1000 से ज्यादा व्यापारियों ने मांग पत्र पर दस्तखत किया। इस हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र को व्यापारियों की ओर पीएम व सीएम सहित केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

उद्योग व्यापार मंडल तहसील अध्यक्ष अनिल मोदनवाल एवं नगर अध्यक्ष रविकांत जायसवाल ने कहा कि आए दिन नगर जाम से जकड़ा रहता है। जिसमें फंसकर लोग परेशान होते हैं। बाईपास बन जाएगा तो नगर की यह समस्या दूर हो जाएगी। इसी को ध्यान में रखते हुए मिशन बाईपास की शुरुआत की गई है। इसके तहत 135 ए राष्ट्रीय राजमार्ग पर मौजूद शाहगंज बाजार को चौड़ीकरण से बचाने और बाईपास बनाने की मांग शामिल है। जिसे लेकर नगर में बृहद हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। उन्होंने बताया कि इस हस्ताक्षर युक्त मांग पत्र को पीएम व सीएम सहित केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री को भेजा जाएगा। संरक्षक हनुमान प्रसाद गुप्त ने कहा कि बाईपास नहीं बना तो शाहगंज बाजार का अस्तित्व खतरे में आ जाएगा। ऐसा उद्योग व्यापार मंडल किसी भी कीमत पर नहीं होने देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed