फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Traders accorded a grand welcome to Vinod Soni upon his appointment as State Secretary of the Traders' Association.

Jaunpur News: व्यापार-प्रदेश मंत्री बनने पर विनोद सोनी का व्यापारियों ने किया भव्य स्वागत

Sun, 26 Jul 2026 11:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Jul 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Traders accorded a grand welcome to Vinod Soni upon his appointment as State Secretary of the Traders' Association.
खुटहन। मखदूमपुर निवासी और पटैला बाजार के व्यवसायी विनोद सोनी को उद्योग व्यापार का प्रदेश मंत्री मनोनीत किया गया है। इस मनोनयन पर क्षेत्र के व्यापारियों में खुशी का माहौल है। रविवार को खुटहन उद्योग व्यापार मंडल ने उनके प्रतिष्ठान पर एक बैठक आयोजित की। बैठक में व्यापारियों ने फूल-माला पहनाकर सोनी का स्वागत किया। उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं। व्यापारियों ने कहा कि सोनी लंबे समय से व्यापारिक हितों से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहे हैं। उन्होंने जिला और प्रदेश कार्यकारिणी में रहते हुए संगठन को मजबूत किया है।
विज्ञापन

विनोद सोनी ने कहा कि उन्होंने व्यापारियों की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार काम किया है। उनके अनुभव, संगठन क्षमता और सक्रिय कार्यशैली को देखते हुए यह दायित्व सौंपा गया है। यह पूरे क्षेत्र के व्यापारियों के लिए महत्वपूर्ण है। वक्ताओं ने विश्वास जताया कि प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारी मिलने के बाद वह व्यापारियों की आवाज को मजबूती से उठाएंगे। वह उनके हितों की रक्षा करेंगे। साथ ही संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में भूमिका निभाएंगे। इससे क्षेत्र के व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को भी गति मिलेगी। बैठक में भगवती यादव, अशोक कुमार निगम, दिनेश अग्रहरि, प्रमोद कुमार साहू, परवेज अंसारी और सुनील सिंह सहित कई व्यापारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed