फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tractor trolley laden with soil overturns, driver dies

Jaunpur News: मिट्टी लदी ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी, चालक की मौत

Tue, 11 Jun 2024 04:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley laden with soil overturns, driver dies
डोभी। चंदवक थाना क्षेत्र के पूरनपुर मार्ग पर सोमवार की सुबह में करीब तीन बजे मिट्टी लादकर गिराने जा रहा ट्रैक्टर ट्रॉली सहित पलट गया। इससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना को छिपाने के लिए ट्रॉली को छोड़ ट्रैक्टर को मौके से गायब कर दिया गया। ट्रॉली घटनास्थल पर पड़ी है।
विज्ञापन

कानूनी पचड़े से बचने के लिए जेसीबी द्वारा रात में मिट्टी गिराने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। सोमवार की सुबह में ट्रैक्टर से मिट्टी गिराने का काम चल रहा था। मिट्टी से लदा ट्रैक्टर चंदवक पूरनपुर मार्ग पर पहुंचा ही था कि करीब तीन बजे ट्रैक्टर असंतुलित होकर ट्रॉली सहित खाई में पलट गया। इसमें चालक दब गया। थोड़ी देर बाद दूसरा ट्रैक्टर पहुंचा तो चालक ने जेसीबी मालिक को घटना की जानकारी दी। जेसीबी की मदद से ट्रैक्टर बाहर निकाला गया। चालक सत्रह वर्षीय किशन मुसहर पुत्र महेंद्र निवासी विजयीपुर मुसहरिया को सीएचसी डोभी ले गए जहां देखते ही डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सभी चालक को बगैर इंट्री कराए जिला अस्पताल निकल लिए और परिजनों को पहुंचने को कहा गया। जिला अस्पताल में भी मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी होने पर पहुंची चंदवक पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर औपचारिकता पूरी की। थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पीड़ित पक्ष की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed