{"_id":"579a596e4f1c1bec6a21f3a8","slug":"tractor-overturned-a-death-two-injured","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, दो घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर पलटा, एक की मौत, दो घायल
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Fri, 29 Jul 2016 12:44 AM IST
विज्ञापन
नेवढ़िया के रिकेबीपुर गांव में पलटा ट्रैक्टर।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रिकेबीपुर गांव के पास गुरुवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। चालक की मौत हो गई और उसपर सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को स्थानीय एक निजी चिकित्सालय से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
नेवढ़िया थाना क्षेत्र के लगधरपुर गांव निवासी गुड्डू (18) अपने पिता खिलाड़ी और एक रिश्तेदार के साथ ट्रैक्टर से ईंट लेने के लिए एक ईंट भट्ठे पर जा रहे थे। वे रिकेबीपुर गांव के पास पहुंचे थे तभी ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया। तीनों उसमें दब गए। ग्रामीणों ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला तो ट्रैक्टर चालक गुड्डू की मौत हो चुकी थी।
जबकि खिलाड़ी और उनके रिश्तेदार प्रदीप (20) घायल हो गए। दोनों को ग्रामीणों ने निजी चिकित्सालय पहुंचाया। जहां डाक्टर ने नाजुक हालत देख दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना पर सीओ गुलाम अकबर और एसओ नेवढ़िया विजय बहादुर सिंंह भी मौके पर पहुंचे।