फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tourist bus going from Ayodhya Dham to Kashi Vishwanath Darshan collided with a parked truck

जौनपुर में दुर्घटना : अयोध्या धाम से काशी विश्वनाथ दर्शन को जा रही टूरिस्ट बस खड़े ट्रक से टकराई, 15 घायल

Sun, 02 Feb 2025 01:44 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: नितीश कुमार पांडेय Updated Sun, 02 Feb 2025 01:44 PM IST
सार

राजमार्ग पर नौपेड़वा बाजार के समीप आधी रात हुई दुर्घटना में 15 बस यात्री बुरी तरह घायल हो गए। बताया जा रहा है कि बस पर सवार होकर अयोध्या दर्शन के बाद बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दर्शन के लिए निकले थे लेकिन रास्ते में खड़े ट्रक से बस जा टकराई।
 

विज्ञापन
Tourist bus going from Ayodhya Dham to Kashi Vishwanath Darshan collided with a parked truck
बस दुर्घटना में घायल यात्री अस्पताल में भर्ती - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अयोध्या धाम से काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए जा रही टूरिस्ट  बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गयी जिसमें सवार करीब डेढ़ दर्जन दर्शनार्थी  घायल हो गए। रात्रि में सूचना पर पहुँची एम्बुलेंस सभी घायलों को नौपेड़वा सीएचसी अस्पताल ले गयी। जहां इलाज के दौरान पांच घायलों को बेहतर इलाज हेतु जिला अस्पताल रिफर कर दिया। अधीक्षक डॉ. जीके सिंह ने रात्रि विश्राम व चाय पानी की ब्यवस्था करवाई।

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के थाना बसना व थाना व ब्लॉक सरईपाली व पिथौरा ब्लॉक के अलावा बड़ौदा बाजार के 52 श्रद्धालुओं से भरी टूरिस्ट बस पर सवार हो श्रद्धालु बीते 27 जनवरी को प्रयागराज स्नान के लिए निकले थे। श्रद्धालु स्नान करते हुए अयोध्या धाम पहुँच वहां रामलला के दर्शन कर शनिवार दोपहर 1 बजे काशी विश्वनाथ धाम के लिए निकले।
विज्ञापन


बस में सवार मामूली रूप से घायल आशा कार्यकत्री व गांव की सरपंच सफेदबाई पटेल ने बताई कि रास्ते में भीषण जाम के बीच रात्रि करीब बस घटना स्थल के पास पहुँची अधिकांश दर्शनार्थी नींद में सो रहें थे तभी तेज आवाज के साथ बस सड़क किनारे खड़ी ट्रक से टकरा गई बस में चीख पुकार मच गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताते है कि बस चालक को झपकी आ गयी थी। रात्रि में पीछे से आ रहें वाहन सवार लोगों ने फोन पर एम्बुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुँचे एम्बुलेंस स्वास्थ्यकर्मियों ने घायलों को नौपेड़वा अस्पताल पहुचाया जहां मौजूद अधीक्षक डॉ. जीके सिंह व ड्यूटी पर मौजूद डॉ. रमाकांत यादव व फार्मासिस्ट लालजी वर्मा ने इलाज शुरू किया।

चिकित्सक द्वारा गंभीर रूप से चोटिल भानुमती पत्नी मकरध्वज 40 वर्ष, कान्हा साहू पुत्र कन्दर 25 वर्ष, गोपकान्त पुत्र जगदीश 60 वर्ष जोराबाई पत्नी सियाराम 60 वर्ष एवं जोरा पत्नी कांताप्रसाद 57 वर्ष को बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल भेज दिया गया। बस में सवार अन्य करीब 10को मामूली रूप से घायलों का इलाज अस्पताल पर किया गया।





अधीक्षक ने बताया की सभी श्रद्धालुओं की बेड पर सोने व उनके चाय नाश्ते की ब्यवस्था कर दी गयी थी। वही थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि बस ड्राइवर को झपकी आ जाने से दुर्घटना हुई टैंकर चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है सभी यात्री सुरक्षित है कुछ लोगो को हल्की चोट लगी थी इलाज कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed