{"_id":"61c4b9414223c97faf465136","slug":"touched-by-current-while-dismantling-boring-pipe-two-laborers-died-jaunpur-news-vns6296075119","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोरिंग की पाइप उखाड़ते समय करेंट से हुआ स्पर्श, दो मजदूरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोरिंग की पाइप उखाड़ते समय करेंट से हुआ स्पर्श, दो मजदूरों की मौत
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के पुराअंधरी गांव बृहस्पतिवार को पंपिंगसेट के पुराने बोर से पाइप उखाड़ते समय ऊपर से गुजरे मेन लाइन के तार को से स्पर्श हो जाने से तीन मजदूर झुलस गए। इनमें दो को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि एक की हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेतासराय थाना क्षेत्र के गठाना गांव निवासी राम उजागिर यादव की खुटहन थाना क्षेत्र के पुराअंधरी गांव में भूमि है। जहां वो खेती करते हैं। उन्होंने सिंचाई के लिए पंपिंगसेट लगवाया था। वर्षों से उनका पंपिंगसेट बंद चल रहा था। उन्होंने जमीन के भीतर पड़ी बोरिंग की पाइप को मल्हनी बाजार निवासी चिंतामणि कबाड़ी को बेंच दिया था। कबाड़ी के द्वारा सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के मीरापुर गांव निवासी जगजीवन (34) पुत्र जयराम व उसी गांव के खुशीलाल (32) पुत्र धर्मराज तथा इसी थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी इलियास (35) पुत्र नंहा और एक अन्य मजदूर को पाइप उखाड़ने का ठेका दे दिया। चारों मजदूर बृहस्पतिवार को पाइप उखाड़ रहे थे। पाइप भूतल से 15 फिट ऊंचाई तक पहुंची थी कि ऊपर से गुजरे मेन लाइन के हाई टेंशन तार (ग्यारह हजार वोल्ट) की सप्लाई से छू गई। पाइप में उतरे करेंट की चपेट में आकर इलियास, जगजीवन, खुशीलाल झुलस गया। घटना की जानकारी होने पर आनन-फानन में ग्रामीणों ने फोन कर विद्युत आपूर्ति बंद करवाया। साथ ही सभी को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां चिकित्सकों ने
इलियास, जगजीवन को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से झुलसे खुशीलाल को जिला चिकित्सालय भेज दिया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अश्वनी कुमार दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस अस्पताल और मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी लेते हुए दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही संबंधित के परिजनों को सूचना दे दी गई है।