फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Torch procession taken out against privatization

निजीकरण के विरोध में निकाला मशाल जुलूस.....

Tue, 29 Sep 2020 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Torch procession taken out against privatization
निजीकरण के विरोध में शहर में मशाल जुलूस निकालते कर्मचारी। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। निजीकरण के विरोध में बिजली निगम के अधिकारियों-कर्मचारियों का आंदोलन सोमवार को भी जारी रहा। मांगों के समर्थन में कर्मचारियों ने देर शाम शहर में मशाल जुलूस निकाल प्रदर्शन किया। लाइन बाजार थाने के समीप पुलिस और निगम कर्मचारियों से प्रदर्शन को लेकर नोक-झोंक भी हुई।
विज्ञापन

सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए एक घंटे तक कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इसके शाम 6 बजे मशाल जुलूस निकाला गया। हुसैनाबाद स्थित 132 केवी उपकेंद्र से शुरू मशाल जुलूस कलेक्ट्रेट परिसर का चक्रमण करते हुए विभिन्न क्षेत्रों से गुजरा। निगम कर्मियों ने निजीकरण के विरोध में नारेबाजी की। इससे पहले कार्यालय परिसर में हुई विरोध सभा में वक्ताओं ने कहा कि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम का निजीकरण किसी प्रकार से कर्मचारी और आम जनता के हित में नहीं है। निजी कंपनी मुनाफे के लिए काम करती है, जबकि पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम बिना किसी भेदभाव के किसानों एवं गरीब उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति कर रही है। ग्रेटर नोएडा एवं आगरा में निजीकरण फेल हो चुका है। नेतृत्व इं. विनोद कुमार गुप्ता और संचालन निखिलेश सिंह ने किया। विरोध प्रदर्शन में इं. रामअधार, इं. अभिषेक श्रीवास्तव, हरीश प्रजापति, मनोज कुमार, विनोद कुमार, प्रभाकर सिंह, रमेश वैश्य, आलोक कुमार उपाध्याय, कौशल किशोर, प्रदीप कुमार, निर्भीक भारती आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed