फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Topper Sejal became DM for one day, resolved 17 complaints

Jaunpur News: एक दिन की डीएम बनी टॉपर सेजल, 17 शिकायतों का किया निस्तारण

Sun, 06 Oct 2024 01:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 06 Oct 2024 01:28 AM IST
विज्ञापन
Topper Sejal became DM for one day, resolved 17 complaints
जौनपुर। महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए इंटरमीडिएट की जिला टॉपर सेजल गुप्ता को एक दिन का डीएम बनाया गया। शनिवार को सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सेजल ने जनता की शिकायतें सुनी और संबंधित अधिकारियों काे निर्देश दिए। जमीन विवाद की शिकायतें अधिक मिलने पर उन्होंने लेखपालों को निर्देश दिया कि मौके पर जाएं और सही पैमाइश कर विवाद खत्म कराएं। इस दौरान कुल 92 प्रार्थना पत्र आए, जिनमें से 17 का मौके पर निस्तारण किया गया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कांशीराम भवन में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन चल रहा था। इसमें जौनपुर के जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र पहुंचे। उनके साथ इंटरमीडिएट की टॉपर छात्रा सेजल भी थीं। जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र ने सेजल गुप्ता को एक दिन के लिए काल्पनिक डीएम का कार्यभार सौंपा। सेजल ने डीएम की कुर्सी संभालते हुए संपूर्ण समाधान दिवस पर आए फरियादियों की समस्याएं सुनकर उनका निस्तारण किया। इस दौरान उनके सामने बेलवा रामसागर के संजय कुमार ने अपने गांव की लेखपाल रतन प्रिया पर उनकी तीन बिस्वा जमीन की पैमाइश न करने का आरोप लगाया। इस पर उन्होंने लेखपाल को बुलाया और मौके पर जाकर जल्द से जल्द जमीन की पैमाइश करने का निर्देश दिया। धर्मापुर गांव निवासी विमला देवी ने कहा कि उनके घर तक जाने के लिए 25 मीटर इंटरलॉकिंग मार्ग पड़ोसी नहीं बनने दे रहे। इस पर डीएम ने बीडीओ धर्मापुर कृष्ण मोहन यादव एवं लेखपाल को मौके का निरीक्षण कर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। एक दिन के लिए डीएम बनी सेजल गुप्ता की कार्यशैली देखकर बगल की कुर्सी पर बैठे जिलाधिकारी डॉ. दिनेशचंद्र मंत्रमुग्ध दिखे। उन्होंने सेजल को सिविल सर्विस की तैयारी कर इस पद को ग्रहण करने के लिए प्रोत्साहित किया। इस मौके पर एसपी डॉ. अजय पाल शर्मा, जॉइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, एसडीएम सदर पवन कुमार सिंह, सीओ सदर परमानंद कुशवाहा, बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल, सीओ सिटी देवेश सिंह आदि मौजूद रहे। उधर मडियाहूं तहसील सभागार में समाधान दिवस का आयोजन एसडीएम कुणाल गौरव की अध्यक्षता में हुआ। इसमें 74 शिकायती प्रार्थना पत्र आए। नौ का निस्तारण किया गया। तहसीलदार सत्येंद्र मौर्य, नायब तहसीलदार संदीप सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
मछलीशहर : जॉइंट मजिस्ट्रेट कुमार सौरभ की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें 128 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर चार वादों का ही निस्तारण किया गया। कार्यक्रम में तहसीलदार अजीत कुमार, नायब तहसीलदार संतोष कुमार और महेंद्र कुमार के अलावा क्षेत्राधिकारी गिरेंद्र सिंह, बीडीओ आदि मौजूद रहे। डीएम और एसपी ने भी फरियादियों की समस्याएं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहगंज : तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस सीआरओ गणेश प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। इसमें 87 प्रार्थना पत्र आए। मौके पर 14 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण किया गया। मौके पर एसडीएम राजेश कुमार चौरसिया, तहसीलदार आशीष कुमार सिंह, नायब तहसीलदार बलवंत उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed