फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Told on the phone - we will not meet again, then the dead body of the married woman was found hanging.

Jaunpur News: फोन पर कहा-अब नहीं होगी मुलाकात, फिर लटकता मिला विवाहिता का शव

Wed, 21 Feb 2024 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 21 Feb 2024 11:57 PM IST
विज्ञापन
Told on the phone - we will not meet again, then the dead body of the married woman was found hanging.
रामनगर। मड़ियाहूं कोतवाली के गद्दोपुर गांव में विवाहिता का मंगलवार की रात में घर के कमरे में शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप है। बताया कि रात को बेटी ने रात में फोन पर कहा कि अब मुलाकात नहीं होगी। विवाहिता की चार माह की बच्ची भी है। सास और दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गद्दोपुर गांव में विवाहिता अंजलि (21) पत्नी सुदर्शन यादव का अपने कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे शव लटकता मिला। इस बात की जानकारी परिजनों को तब हुई जब वह उन्होंने किसी बात को लेकर आवाज लगाई। कोई उत्तर नहींं मिलने पर लोगों ने दरवाजा पीटना शुरू किया। कोई प्रतिक्रिया नहींं होने पर दरवाजा तोड़ दिया गया। कमरे में अंजलि का शव दुपट्टे के फंदे से पंखे से लटक रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच पड़ताल में जुटी है। मृतका का पति रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर रहता है। मृतका की चार माह की बेटी अदिति है।
विज्ञापन

मृतका के दादा बुधिराम निवासी बाकराबाद थाना मछलीशहर ने मड़ियाहूं कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया कि उनकी पौत्री अंजलि पुत्री अशोक की शादी 2022 में मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र के गद्दोपुर गांव निवासी सुदर्शन यादव पुत्र केशव प्रसाद के साथ हुई थी। आरोप है कि ससुराल वाले आए दिन दहेज उत्पीड़न करते हुए जान से मारने की धमकी दे रहे थे। मायके वालों ने बताया कि उनकी बेटी ने मंगलवार रात दो बजे फोन कर बताया गया कि अब उनकी मुलाकात नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बाबत कोतवाल विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। सास और दो ननदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed