फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Token will allow people over 18 years for corona vaccine

टोकन से लगेगा 18 वर्ष से अधिक के लोगों को टीका

Thu, 13 May 2021 10:01 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 13 May 2021 10:01 PM IST
विज्ञापन
Token will allow people over 18 years for corona vaccine
जौनपुर। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए 18 वर्ष से ऊपर के लोगों को अब स्वास्थ्य केंद्रों पर टोकन के जरिए टीका लगाया जाएगा। शासन से गाइड लाइन आने के बाद वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग टीकाकरण की तैयारी कर रहा है। जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग वैक्सीन के साथ शासन के गाइड लाइन आने का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन

फिलहाल जिले में 45 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को कुल 107 केंद्रों पर वैक्सीनेशन का काम किया जा रहा है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. एनके सिंह का कहना है कि 18 वर्ष के ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए आनलाइन पंजीकरण का कार्य शुरू हो गया है। शासन से वैक्सीन और गाइड लाइन जारी होने के बाद वैक्सीनेशन का काम शुरू हो जाएगा। वैक्सीनेशन के लिए जो लोग आनलाइन पंजीकरण करा रहे हैं, उनको टीका लगाने के लिए सूचना जाएगी। टीका लगवाने के लिए जब वह केंद्र पर पहुंचेंगे तो वहां तैनात स्वास्थ्य कर्मी पंजीकरण कराने वाले को नाम, पता और मोबाइल नंबर की जांच करने के बाद टोकन देंगे। उसी टोकन के हिसाब से केंद्र पर टीका लगाया जाएगा। हालांकि अभी तक शासन से वैक्सीन नहीं मिली है और न ही गाइड लाइन जारी हुई है। लेकिन स्वास्थ्य और जिला प्रशासन 18 वर्ष के ऊपर वाले लोगों को टीका लगाने के लिए कार्ययोजना तैयार कर रहा है। आनलाइन पंजीकरण की निगरानी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed