फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today will be the power supply smoothly

आज से सुचारु रूप से होगी बिजली आपूर्ति 

Thu, 09 Jun 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Thu, 09 Jun 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
Today will be the power supply smoothly
शहर के अहियापुर विद्युत उपकेंद्र पर लगाया जा रहा 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर। 
अहियापुर विद्युत उपकेंद्र क्षमता बढ़ाने का कार्य बुधवार को पूरा कर लिया गया है। नौ जून से उक्त उपकेंद्र से सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने के लिए सात और आठ जून कोे पांच के स्थान पर 10 एमवीए  का ट्रांसफार्मर लगाने का कार्य किया गया।
विज्ञापन


उक्त तिथि में बिजली आपूर्ति सामान्य से कम दी जा रही थी। अहियापुर बिद्युत उपकेंद्र से शहर के गोमती नदी के उत्तरी इलाके में बिजली आपूर्ति होती है। इस उपकेंद्र पर लगभग 20 हजार उपभोक्ता हैं। उपकेंद्र की क्षमता कम होने के कारण उपभोक्तओं को समुचित बिजली नहीं मिल पाती थी।
विज्ञापन


जिससे उनको दिक्कत का सामना करना पड़ता था। जिसको गंभीरता से लेते हुए बिजली विभाग ने उक्त उपकेंद्र की क्षमता बढ़ाने का निर्णय लिया। 
इस दौरान उपकेंद्र पर लगे पांच एमबीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर 10 एमवीए का ट्रांसफार्मर  लगाने का निर्णय लिया गया।

यह कार्य सात व आठ जून को करना सुनिश्चित किया गया। इस दौरान उक्त तिथियों में उपकेंद्र से बिजली आपूर्ति होने वाले इलाकों को सामान्य से कम बिजली आपूर्ति की गई। लेकिन बुधवार की देर शाम तक ट्रांसफार्मर बदलने का कार्य पूरा कर लिया गया है। नौ जून से बिजली आपूर्ति सुचारु रूप से शुरू कर दी जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed