फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today, the second Monday of Sawan, the doors of Trilochan Mahadev will open at 4 pm.

Jaunpur News: सावन का दूसरा सोमवार आज, 4 बजे खुल जाएगा त्रिलोचन महादेव का पट

Mon, 29 Jul 2024 01:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jul 2024 01:39 AM IST
विज्ञापन
Today, the second Monday of Sawan, the doors of Trilochan Mahadev will open at 4 pm.
जलालपुर। क्षेत्र के ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर पर सावन के दूसरे सोमवार को होने वाली भीड़ हो देखते हुए गर्भ गृह से लेकर समूचे परिसर की दिनभर साफ-सफाई होती रही। सोमवार को सुबह चार बजे भोर में ही महादेव का पट खुल जाएगा। सोमवार को लगने वाले मेले और जलार्चन की सभी तैयारियां शाम तक पूरी कर ली गई हैं। काशी से गंगाजल लेकर छिटपुट कांवड़ियों के आने का क्रम भी शाम तक लगा रहा। बीते सामवार की तरह इस सोमवार को भी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच श्रद्धालुओं को दर्शन कराया जाएगा।
विज्ञापन

मंदिर के उप प्रबंधक सोनू गिरि ने बताया कि भक्तों के लिए मंदिर के कपाट भोर में चार बजे खोल दिए जाएंगे। मंदिर में गर्भगृह से लेकर समूचे परिसर की साफ सफाई करा दी गई है। कांवड़ियों के रहने की सारी व्यवस्था मंदिर प्रबंधन की ओर से की गई है। मंदिर परिसर में माला फूल प्रसाद सहित खिलौना आदि की दुकानें लग गई हैं। भोर से ही जलार्चन व दर्शन पूजन का सिलसिला शुरू हो जाएगा। इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से मंदिर परिसर से लेकर गर्भ गृह और सड़क तक फोर्स की ड्यूटी लगाई गई है। तीन एसओ, 12 महिला,12 पुरुष एसआई,15 महिला कांस्टेबल, स्वाट टीम, एक प्लाटून पीएसी, ट्रैफिक पुलिस,एक नाव और 10 स्थानों पर बैरियर लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed