फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Today, the festival of Shabe Barat will be read at the tombs of ancestors.

शबे बरात का पर्व आज, पूर्वजों की मजारों पर पढ़ा जाएगा फातेहा

Thu, 17 Mar 2022 06:00 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 06:00 PM IST
विज्ञापन
Today, the festival of Shabe Barat will be read at the tombs of ancestors.
जौनपुर। शब-ए-बरात का पर्व शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस मौके पर मुस्लिम समाज के लोग अपने पूर्वजों की कब्रिस्तानों पर जाकर फातेहा पढ़ेंगे। रात में घरों और मस्जिदों में नफिल नमाज पढ़ी जाएगी। अगले दिन रोजे भी रखे जाएंगे। शब-ए-बरात के पर्व को देखते हुए कब्रिस्तानों की साफ सफाई भी की गई है।
विज्ञापन

खेतासराय नगर के मदरसा अहले सुन्नत एजाजुल उलूम के मौलाना खालिद मिस्बाही ने बताया कि शब-ए-बरात एक अरबी शब्द है, जिसका अर्थ होता है गुनाहों से छुटकारे की रात। यह पर्व अरबी महीना शाबान की 14 का दिन गुजार के 15वीं की रात में मनाया जाता है। इस बार यह दिन शुक्रवार को पड़ रहा है। मौलाना ने बताया कि इस रात बंदों को खूब इबादत करनी चाहिए और अगले दिन रोजा रखना चाहिए। अपने पूर्वजों के लिए कब्रों पर जाकर और घरों में फातेहा पढ़कर सवाब पहुंचाना चाहिए। इस रात आतिशबाजी जैसी फजूलखर्ची से दूर रहना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed