{"_id":"6874009c064111bd4d0d5f57","slug":"today-is-the-first-monday-of-sawan-more-than-two-lakh-devotees-will-perform-jalabhishek-jaunpur-news-c-193-1-jon1001-137367-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सावन का पहला सोमवार आज, दो लाख से अधिक श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सावन का पहला सोमवार आज, दो लाख से अधिक श्रद्धालु करेंगे जलाभिषेक
विज्ञापन
जौनपुर। सावन के पहले सोमवार को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। हर शिवालयों पर पुलिस की तरफ से विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। सबसे अधिक त्रिलोचन महादेव जलालपुर, गौरीशंकर धाम सुजानगंज, दियावां महादेव मछलीशहर में शिवभक्तों की भीड़ होगी। जिलेभर के सभी मंदिरों को मिलाकर करीब शिवालयों में दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है। जलालपुर : ऐतिहासिक त्रिलोचन महादेव मंदिर के लिए मंदिर कमेटी और पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। मंदिर परिसर की साफ सफाई कर झालर बत्ती से मंदिर को सजा दिया गया है। रविवार दोपहर से वाराणसी, गाजीपुर, जौनपुर जिले के सैकड़ों कांवड़िये काशी विश्वनाथ, मार्कण्डेय महादेव से जल ले आकर मंदिर परिसर में बने धर्मशालाओं और विद्यालय परिसर में विश्राम कर रहे हैं। ये कांवड़िये सोमवार की सुबह जलाभिषेक करेंगे। त्रिलोचन मंदिर की प्रबंधक मुरलीधर गिरी व पुजारी सोनू गिरी ने बताया कि सोमवार को 15 से 20 हजार श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। पुलिस प्रशासन की तरफ से मंदिर जाने वाले सड़क मार्ग की दोनों तरफ की पटरियों को जेसीबी लगाकर कीचड़ और झाड़ झंखाड़ को साफ करा दिया गया है। सभी एंट्री प्वाइंट पर 11 बैरियर लगाए गए हैं। यहां से सिर्फ दिव्यांग, आसक्त लोग ही वाहन के साथ जा पाएंगे। इसके अलावा सभी प्रकार के वाहन बैरियर पर रोक दिए जाएंगे।मछलीशहर : दियावां महादेव मंदिर परिसर में सात सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी। मंदिर के पुजारी चंद्रमा प्रसाद मिश्र ने बताया कि सोमवार की भोर 4 बजे से रात 8 बजे तक दर्शन-पूजन के लिए मंदिर खुला रहेगा। यहां करीब 20 हजार भक्तों के आने संभावना है। यहां आने वाले भक्तों की सुविधा के लिए परिसर में टेंट लगाया गया है। परिसर और गर्भ गृह समेत सात स्थानों पर सीसीकैमरे लगाए गए हैं।बरईपार : गौरीशंकर धाम सुजानगंज में करीब 25 हजार श्रद्धालुओं एवं कांवरियों के आने का अनुमान है। मंदिर के सचिव सुधीर तिवारी ने बताया कि 25 हजार श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मंदिर में चार अतिरिक्त सीसी कैमरे निगरानी के लिए लगाए गए हैं। यह पुलिस मुख्यालय से हमेशा अटैच रहेंगे और पुलिस की देखरेख में भीड़ का नियंत्रण रहेगा मंदिर में पूरी तैयारी कर ली गई है।
सावन के मद्देनजर जिले में कई महत्वपूर्ण शिवालय हैं, जहां श्रद्धालुओं की भीड़ होती है। लगभग दो लाख श्रद्धाुलओं के जलाभिषेक करने का अनुमान है। इसको देखते हुए 14 बिंदुओं पर व्यापक तैयारी कर ली गई है। प्रमुख शिवालयों पर पुरुष, महिला टीम पर्याप्त मात्रा में लगाई गई है। साथ ही सीसीटीवी, बैरियर, ड्रोन से निगरानी होती रहेगी। वहीं प्रमुख मंदिरों के चौराहों पर भी सीसीकैमरे लगाए गए हैं। -डाॅ.कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक।
कांवड़ियों के लिए स्वयंसेवी संगठनों ने लगाया लंगर-मड़ियाहूं। नगर के शिवाजी मोहल्ला में कांवड़ियों के लिए जगह-जगह स्वयंसेवी संगठनों की ओर से लंगर का आयोजन किया गया। सुबह 11 बजे से रात 1:30 बजे तक लंगर चला। शिवाजी नगर में पूर्व विधायक डॉ.लीना तिवारी की ओर से लंगर चलाया जा रहा है। इसमें कांवड़ियों को भोजन पानी व प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सात्विक तिवारी, डॉ.श्याम दत्त दुबे, अपूर्व तिवारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
कांवड़ियों का जत्था बाबा धाम रवाना-गौराबादशाहपुर। कांवड़ियों का जत्था कस्बा से रविवार को बाबा बैजनाथ धाम देवधर (झारखंड) के लिए रवाना हुआ। रवाना होने से पूर्व कांवड़ियों ने कस्बे के सभी शिवालयों में दर्शन पूजन किए। बोल बम व हर हर महादेव के जयकारे के साथ नगर का भ्रमण किया। कई संस्था और समाजसेवियों ने जगह-जगह कांवड़ियों को जलपान के लिए स्टाॅल लगाया था। बाबा धाम जाने वालों में हरिशंकर बाबा, राजमणि, सोमजीत गुप्त, शंकर मोदनवाल, रक्कू गुप्त, विनोद गौतम, गोवर्धन, नीरज सेठ, राजू प्रजापति, पिंटू साहू आदि शामिल रहे।