{"_id":"3cacd528bfc5b63ea59d0725c3b4b2b5","slug":"to-rescue-avoiding-swine-flu-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वाइन फ्लःू बचाव के लिए करें परहेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वाइन फ्लःू बचाव के लिए करें परहेज
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस क्लब ओर से स्वाइन फ्लू से बचाव और जागरूकता के लिए अहियापुर स्थित एक अस्पताल में शुक्रवार को गोष्ठी हुई। चिकित्सक डा. वीएस उपाध्याय ने कहा कि बुखार एवं खांसी, गले में खरास, बहती या बंद नाक, सांस लेने में तकलीफ, सिरदर्द, बदन दर्द, थकान, ठिठुरन, अतिसार, उल्टी, बलगम में खून आना आदि स्वाइन फ्लू के लक्षण हैं। स्वाइन फ्लू से बचाव के लिए खूब पानी पीएं। पौष्टिक आहार लें, छींकते और खांसते वक्त अपने मुंह और नाक को रुमाल या कपड़े से ढंके, भीड़भाड़ वाली जगह पर जाने से बचें, फ्लू से संक्रमित लोगों से दूरी बना कर रहें।
यदि बुखार, खांसी हो तो सार्वजनिक स्थानों से दूर रहें। नींद पूरी लें। हाथ साबुन से धोएं। तीन स्तरीय मास्क लगाएं। बचाव के लिए इंफ्लुएंजा वैक्सीन लगवाएं। कैंसर, डायबिटीज के रोगी और जिनका गुर्दा फेल है तथा हेल्थ केयर वर्कर वैक्सीन अवश्य लगवाएं। डा. क्षितिज शर्म,डा. एएम वर्मा, डा. एनके सिन्हा, डा. अजीत कपूर, अनिल बैंकर, मोहम्मद अब्बास, राजन बैंकर, सचिव राधेरमण आदि थे।