फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   To prevent heart disease, maintain regular daily routine and eating habits.

Jaunpur News: हृदय रोग से बचाव को नियमित रखें दिनचर्या एवं खानपान

Thu, 28 Sep 2023 11:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:34 PM IST
विज्ञापन
To prevent heart disease, maintain regular daily routine and eating habits.
जौनपुर। अनियमित दिनचर्या और खानपान के साथ भागदौड़ हृदय रोग का कारण बन रही है। हृदय रोग से बचना है तो दिनचर्या को ठीक करने के साथ ही खानपान पर विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। हृदय मनुष्य के शरीर का सबसे अहम अंग है। सोते समय शरीर के अन्य अंगों को विश्राम मिल जाता है, लेकिन हृदय का कार्य बिना रुके निरंतर चलता रहता है। इसकी रक्षा और सुरक्षा करना बहुत आवश्यक है। अनियमित दिनचर्या के कारण लोगों की सेहत पर बुरा असर पड़ रहा है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम को जीवन का हिस्सा बनाएं।
विज्ञापन

हृदय रोग से बचने के लिए बरतें यह सावधानी
जौनपुर। डा. अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि उम्र के बढ़ने से धमनियों में थक्का जम जाने से खून की नलियां सकरी हो जाती हैं। हृदय में खून का पहुँचना कम हो जाता है। जिससे हृदयाघात (हार्ट अटैक) की संभावना बढ़ जात है। उच्च रक्तचाप और शुगर के मरीजों को हृदय रोग होने की संभावना ज्यादा रहती है। आनुवांशिक, तनावयुक्त जीवनशैली, धुम्रपान, मोटापा आदि के कारण भी हृदय रोग की संभावना बढ़ जाती है।
विज्ञापन


इन बातों पर हमेशा दें ध्यान

जौनपुर। हृदय संबंधी बीमारी से बचाव के लिए धूम्रपान नहीं करना चाहिए. चर्बीयुक्त तेल, घी का सेवन कम से कम करना चाहिए, हृदय रोग की संभावना कम से कम होगी, 6 से 8 घंटे की नींद, योग, प्राणायाम और प्रसन्न रहने का प्रयास करें, तनाव व क्रोध से बचें, जिससे धमनियां खुली रहेगी, हृदय रोग की संभावना कम होगी। लक्षणों को नजर अंदाज न करें, सांस लेने में तकलीफ, सीढ़ी चढ़ने में कठिनाई, सीने में दर्द खासतौर पर सीने में बांयी तरफ कंधों में बायें तरफ, हाथ के ऊपरी हिस्से से होते हुए जबड़ों में तेज दर्द हो तो नजरअंदाज न करें। डाक्टर से परामर्श लेकर उचित जाँच कराकर उपचार कराएं। वजन, शूगर लेबल, उच्च रक्तचाप को सदैव नियंत्रण में रखें तो आप हृदय रोग से बचे रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्वस्थ रहने के लिए दिनचर्या को नियमित करना चाहिए। खानपान में विशेष सावधानी बरतें, तनाव मुक्त रहने की कोशिश करें। योग और व्यायाम को जीवन का एक हिस्सा बनाएं। शारीरिक श्रम करते रहें, हृदयाघात से बचा जा सकता है।-डा. अरुण कुमार मिश्र, अध्यक्ष आईएमए जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed