फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   To fend off the threat of suicide

प्रस्ताव रद करने को आत्महत्या की धमकी

Sat, 28 Mar 2015 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर
अमर उजाला ब्यूरो , जौनपुर Updated Sat, 28 Mar 2015 12:27 AM IST
विज्ञापन
To fend off the threat of suicide
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में पारित प्रस्ताव रद कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को दो सभासद पानी टंकी पर चढ़कर आत्महत्या की धमकी देने लगे। दो घंटे तक चले हंगामे के बाद एसडीएम के आश्वासन पर दोनों नीचे उतरे।
विज्ञापन

 
 नगरपालिका बोर्ड की बैठक शुक्रवार को शुरू होते ही छह जनवरी को हुई बैठक को लेकर अध्यक्ष और सभासदों के बीच तकरार होने लगी। सभासद पिछली बैठक में पारित प्रस्ताव रद करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन


पिछली बैठक की कार्यवाही पर चर्चा शुरू हुई तो सभासदों ने आपत्ति जताई। इसी को लेकर हंगामा हो गया। बाद में पालिकाध्यक्ष जितेंद्र सिंह हाल से निकल गए। इससे सभासदों का गुस्सा और बढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सभासद श्यामजी गुप्ता और आशुतोष अग्रहरि नगरपालिका परिसर में स्थित पानी की टंकी पर चढ़ गए और प्रस्ताव निरस्त करने की मांग करने लगे।

सभासदों ने कहा कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गईं तो वे टंकी से कूदकर जान दे देंगे। जानकारी मिलने के बाद शाहगंज एसडीएम नागेंद्र नाथ द्विवेदी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शुक्रवार और छह जनवरी को हुई बैठकों के प्रस्तावों

 को निरस्त करने का आश्वासन दिया। इसके बाद दोनाें सभासद नीचे उतरे। इस मौके पर सभासद सेराज अहमद, अमित जायसवाल, रूबी परवीन, छेदीलाल वर्मा, मकसूद हसन, अब्दुल्लाह पहलवान, किरन सोनी, शकीला बेगम, प्रदीप


 विश्वकर्मा, उमेश आदि मौजूद रहे। गौरतलब है कि पालिका बोर्ड की पिछली बैठक में भी हंगामा हुआ था। उसमें सभासदों ने पालिका अध्यक्ष पर तानाशाही का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed