फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   To be successful, shortcuts should be avoided: Ram Asare

सफल होने के लिए शाॅर्टकट से परहेज करना चाहिए : राम आसरे

Wed, 19 Mar 2025 12:39 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 19 Mar 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
To be successful, shortcuts should be avoided: Ram Asare
टीडी पीजी कॉलेज में आयोग से चयनित प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह का मंगलवार को बलरामपुर सभागार में स्वागत किया गया। समारोह में नवागत प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने कहा कि अपने शैक्षिक रचनात्मकता के माध्यम से तिलक तपोवन की पूर्व की गरिमा को वापस लाने का प्रयास करूंगा। शैक्षिक क्षेत्रों में सफल होने के लिए व्यक्ति को शाॅर्टकट से परहेज करना चाहिए। शिक्षक संघ के पूर्व अध्यक्ष डॉ.विजय कुमार सिंह ने कहा कि पंडित दीनदयाल गोरखपुर विश्वविद्यालय को नैक डबल ए-प्लस प्राप्त होने में प्रोफेसर राम आसरे सिंह का बहुत बड़ा योगदान रहा। डॉ.रामआसरे सिंह का नेतृत्व मिलने से तिलकधारी महाविद्यालय भी शिक्षा के उत्कृष्ट स्थान को प्राप्त करेगा।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व प्राचार्य ओम प्रकाश सिंह, शिक्षक संघ के महामंत्री डॉक्टर शैलेंद्र कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष प्रो.हिमांशु सिंह, प्रोफेसर धर्मेंद्र सिंह, प्रोफेसर संतोष कुमार सिंह, प्रोफेसर मनोज कुमार सिंह, प्रोफेसर हरिओम त्रिपाठी आदि उपस्थित हुए। संचालन शिक्षक संघ अध्यक्ष डॉ.राहुल सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed