फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tired of illness, the girl committed suicide by hanging herself

बीमारी से तंग युवती ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Tue, 21 Jul 2020 10:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Tired of illness, the girl committed suicide by hanging herself
सिकरारा। मेंहदी गांव मे मंगलवार को एक युवती ने घर से दूर स्थित पाही पर पंखे के सहारे साड़ी का फंदा डाल कर झूल गई। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मेहंदी गांव निवासी कन्हैया लाल की पुत्री शोभा (19) दिन में करीब 10 बजे गांव से लगभग एक किमी दूर अपने पाही पर पहुंची और अंदर से दरवाजा बंद कर पंखे के सहारे साड़ी के फंदे पर झूल गई। मृतका की मां प्रमिला अपनी दूसरी बेटी और बेटे के साथ धान की रोपाई के लिए खेत मे गई थी। करीब साढ़े दस बजे उसकी बड़ी बहन राधा किसी काम से घर आई तो शोभा को वहां न पाकर उसे देखने पाही पर आ गई। कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खटखटाने पर कोई उत्तर नहीं मिला तो उसने आसपास के लोगों को बुला लिया। किसी ने रोशनदान से झांक कर देखा तो वह पंखे से लटक रही थी। पूर्व जिला पंचायत सदस्य साहब लाल यादव ने थाने पर फोन से सूचित किया। इसी बीच उसकी मां व भाई भी रोत बिलखते पहुंच गए। एसआई रामाश्रय यादव दरवाजे को तोड़वा कर शव को नीचे उतरवाए और पंच नाम के बाद पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की मां और आस पास के लोगों ने बताया कि शोभा किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित थी। आर्थिक तंगी के चलते उसका इलाज नहीं हो पा रहा था। पिता की मौत हो गई है। एक भाई राज मिस्त्री है। मां मजदूरी कर के किसी तरह परिवार की आजीविका चलाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed