फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tired of domestic dispute, a young man set himself on fire by sprinkling petrol on himself and died

Jaunpur News: घरेलू विवाद से तंग युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग, मौत

Mon, 31 Mar 2025 12:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
Tired of domestic dispute, a young man set himself on fire by sprinkling petrol on himself and died
सुइथाकलां। सरपतहां थाना क्षेत्र के अरसिया (टिकुरिया) गांव में रविवार दोपहर घरेलू विवाद में एक युवक ने खुद पर पेट्रोल छिड़ कर आत्मदाह कर लिया। परिजनों ने आनान फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस के मुताबिक घटना रविवार दोपहर की है। उक्त गांव निवासी विद्यासागर उपाध्याय (42) का उसकी पत्नी संगीता से उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर उसने आपा खो दिया। भागते हुए घर के बाहर गया और अपनी बाइक से बोतल में पेट्रोल निकाला। फिर अपनी पत्नी पर चिल्लाते हुए अपने घर के एक कमरे में जाकर खुद को बंद कर लिया। अंदर उसने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगा ली और चिल्लाने लगा। आवाज सुन और धुआं देख किसी तरह दरवाजा तोड़ कर परिजनों ने उसे बाहर निकाला और कंबल में लपेट कर स्थानीय सीएचसी ले गए। वहां हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सक ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नशे का आदी था युवक- मौत हो जाने की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक अपने दो भाइयों में सबसे बड़ा था। जो परिवार समेत अलग रहता था। मृतक घर रहकर अस्थायी वाहन चलाने का काम करता था। घटना से उसके दो बेटे अभिषेक व अनुराग और पत्नी संगीता बदहवास हैं, वहीं मां उर्मिला का रो-रोकर बुरा हाल है। बीते 18 फरवरी को उसके बड़े बेटे की शादी हुई थी। पुलिस के मुताबिक युवक नशे का आदी था। आए दिन बवाल करता था। दो दिन पहले सरपतहां पुलिस ने शांति भंग में उसका चालान भी किया गया था। उसके कृत्य से परिवार और पड़ोसी परेशान थे। प्रभारी निरीक्षक उदय प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जानकारी है। हालांकि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed