फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tiranga Yatra taken out in honor of the army

Jaunpur News: सेना के सम्मान में निकाली गई तिरंगा यात्रा

Sun, 25 May 2025 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 25 May 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Tiranga Yatra taken out in honor of the army
चंदवक/बदलापुर। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर भारतीय सेना के प्रति सम्मान और समर्थन प्रकट करते हुए शनिवार शाम को चंदवक और बदलापुर में तिरंगा यात्रा निकाली गई। इसमें करीब 1000 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया। चंदवक बाजार में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया, जिसका नेतृत्व पूर्व जिलाउपाध्यक्ष व तिरंगा यात्रा के प्रभारी डॉ. नृपेंद्र सिंह ने किया। तिरंगा यात्रा की शुरुआत डोभी ब्लॉक भवन स्थित शहीद स्थल से की गई, जहां कार्यकर्ता एकत्रित हुए और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद यात्रा गाजीपुर मार्ग व वाराणसी मार्ग होते हुए पूरे चंदवक बाजार में भ्रमण करती हुई गांधी पार्क पर आकर समाप्त हुई। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा।इस मौके पर अखिलेश सिंह, बालेन्द्र प्रताप सिंह, राजेन्द्र सिंह, मुकेश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उधर बदलापुर कस्बे के रामजानकी तिराहा के पास स्थित पं. दीनदयाल उपाध्याय उपवन से शनिवार की शाम फौजियों की शौर्य गाथा के उपलक्ष्य में तिरंगा यात्रा विधायक रमेशचंद्र मिश्र के नेतृत्व में निकाली गयी। 70 मीटर लंबे तिरंगे को लेकर लोग यात्रा में चल रहे थे। यात्रा सीएचसी होते हुए इंदिरा चौक तथा पूरे कस्बे का भ्रमण करते हुए अंबेडकर पार्क पर जाकर समाप्त हुई। विधायक ने कहा कि हमारे सैनिकों ने जिस बहादुरी का परिचय दिया है वह अविस्मरणीय है। इस मौके पर जिला महामंत्री सुशील मिश्र, सुनील तिवारी, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि वैभव सिंह, शिवबाबा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

----
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed