फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tips for victory given to Congress workers

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिए जीत के टिप्स

Sat, 04 Sep 2021 11:38 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 11:38 PM IST
विज्ञापन
Tips for victory given to Congress workers
कांग्रेस का पराक्रम विजय सेना निर्माण के लिए प्रशिक्षण शिविर का शनिवार को एक पैलेस में आयोजित किया गया। इसमें बूथ प्रबंधन की जानकारी दी गई। पार्टी की नीतियों से भी अवगत कराया गया। प्रशिक्षण में न्याय पंचायत स्तर के अध्यक्षों के साथ ही जिले के पदाधिकारी भी शामिल रहे। प्रशिक्षण सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक चला।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव मकसूद खां ने कहा कि देश की आजादी में कांग्रेस का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। आजादी के बाद से देश में कांग्रेस सबसे अधिक दिनों तक सरकार में रही। कांग्रेस के शासन काल में देश का चौमुखी विकास हुआ। वर्तमान में जो कल-कारखाने नजर आ रहे हैं, वे कांग्रेस की देन हैं। कांग्रेस ने हर वर्ग का ख्याल रखा। सभी वर्गों का साथ लेकर चलने का कार्य किया। भाजपा सरकार कल-कारखानों को बेचने में लगी है। ऐसे में हम सभी को जागरूक होकर भाजपा की नीतियों का विरोध करना होगा और आम जनता को इसके बारे में बताना होगा। आने वाले विधान सभा चुनाव में कांग्रेस इस बार प्रदेश में सरकार बनाएगी। कार्यक्रम को मुकुंद तिवारी, जिलाध्यक्ष फैसल हसन तबरेज, शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने भी विचार व्यक्त किए। इस दौरान नदीम जावेद, ब्लॉक अध्यक्ष कमला तिवारी, विकास तिवारी, बालकृष्ण शुक्ला, डॉ प्रभात विक्रम, सुनील यादव, संजय माली, राम सिंह बाकूरे, विनय शुक्ला, राजीव निषाद, संतोष मिश्रा, विजय वर्मा, अतीक अहमद, रमेश पाल, लालता चौधरी, शेर बहादुर सिंह, शीतला प्रसाद, सरवर अहमद, पुष्कर निषाद, जावेद खां, तौकीर खां, रामचंद्र मिश्र, डा.राकेश उपाध्याय, देवेन्द्र मिश्र, आरसी पांडेय, तिलकधारी निषाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed