फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Tight security will Jalabhishek faithful

कड़ी सुरक्षा में जलाभिषेक करेंगे श्रद्धालु 

Mon, 25 Jul 2016 01:21 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Mon, 25 Jul 2016 01:21 AM IST
विज्ञापन
Tight security will Jalabhishek faithful
सावन के सोमवार पर कांवरियों के हुजूम को देखते हुए नईगंज में त्रिलोचन की तरफ जाने वाले वाहनों को इलाहाबाद मार्ग पर मोड़ने के लिए लगाया गया यातायात रोधक।
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक के लिए उमड़ने वाली संभावित भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सड़क पर कांवरियों  और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हाईवे पर भारी वाहनों का रूट डायवर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन


गौरीशंकर धाम सुजानगंज से त्रिलोचन महादेव तक जिले को 13 सेक्टर में बांटा गया है। हर सेक्टर में पुलिस बल के साथ सब इंस्पेक्टर पेट्रोलिंग करते रहेंगे। सभी गाड़ियों में महिला कांस्टेबिल भी रहेंगी। मंदिर के अलावा सड़कों पर भी करीब 70 से अधिक सीसीटीवी कैमरे पूरे जिले में लगाए गए हैं।
विज्ञापन


पीएसी भी मुंगराबादशाहपुर, सुजानगंज और त्रिलोचन में लगाई गई है। जिले के जलालपुर में स्थित त्रिलोचन महादेव मंदिर, गौरीशंकर मंदिर सुजानगंज, सायनाथ मंदिर शंभूगंज आदि स्थानों पर भारी संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर वाहनों का दबाव कम करने के लिए कई स्थानों पर रूट डायवर्ट कर दिया गया है। सुल्तानपुर की ओर से वाराणसी की तरफ जाने वाले वाहनों को नईगंज से इलाहाबाद रोड से होकर पकड़ी तिराहे के पास से मड़ियाहूं की ओर मोड़ दिया जाएगा।

ये वाहन मड़ियाहूं से भदोही के रास्ते जीटी रोड से आगे वाराणसी के बाहर से आगे निकल जाएंगे। आजमगढ़ और फैजाबाद की ोर से वाराणसी की तरफ जाने वाले बड़े वाहनों को प्रसाद स्कूल से केराकत के रास्ते मोड़ दिया जाएगा वहां से गाजीपुर से होकर वाहन आगे निकल सकेंगे।


इसी प्रकार वाराणसी की ओर से आने वाले वाहनों को चंदक के रास्ते निकाला जाएगा। इसके लिए सभी चौराहे और तिराहे पर ट्रैफिक पुलिस लगा दी गई है। टीएसआई घनश्याम यादव ने बताया कि  रूट डायवर्जन सावन माह में प्रत्येक शनिवार की रात 12 बजे से मंगलवार की सुबह सात बजे तक प्रभावी रहेगा। मंदिरों के गर्भ गृह में भी महिला सिपाहियों की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed