फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thunder showers, farmers' faces blossomed

चमक गरज के साथ हुई बारिश, किसानों के चेहरे खिले

Tue, 15 Sep 2020 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Thunder showers, farmers' faces blossomed
ेवढ़िया में शाम को हुई अचानक जोरदार बारिश के चलते सड़क पर जमा पानी के बीच से गुजरते वाहन। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मंगलवार को करीब पांच बजे चमक गरज के साथ जिले के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। बारिश से जहां उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए। मड़ियाहूं, बक्शा, सिकरारा और बदलापुर इलाके में तेज बारिश हुई। इन इलाकों में तेज बारिश होने के चलते खेतों में पानी भर गया। कई जगह सड़कों पर भी जल जमाव हो गया जिससे आवागमन में परेशानी बढ़ गई।
विज्ञापन

बक्शा इलाके में शाम करीब पांच बजे से साढ़े छह बजे तक तेज बारिश हुई। इधर कई दिनों से बारिश न होने के कारण तापमान बढ़ गया था। जिससे उमस भर्री गर्मी से लोग बेहाल हो गए थे। मंगलवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इधर धान की फसलें भी सिंचाई के अभाव में सूखने के कगार पर पहुंच गई थी। जिसे लेकर किसान चिंतित थे। वैसे तो सुबह से ही आसमान में बादल मडरा रहे थे लेकिन शाम को अचानक काली घटा छा गई और पांच बजे तेज बा रिश शुरु हो गई। नेवढ़िया प्रतिनिधि के अनुसार करीब महीने भर से अच्छी बारिश न होने के कारण धान की फसल को लेकर किसान चिंतित थे। बारिश होने के साथ किसानों के चेहरे खिल गए। इस इलाके में शाम चार बजे गरज चमक के साथ दो घंटे तेज बारिश हुई। नेवढ़िया बाजार में थाना परिसर सहित बाजार की सड़क पूरी तरह से जलमग्न हो गई। मुफ्मंतीगंज प्रतिनिधि के अनुसार इलाके में बारिश से धान की फसल को फायदा हुआ है। गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed