Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Thugs brandishing weapons barged into wedding ceremony shot young man chased beat him sticks

UP: शादी समारोह में असलहा लहराते घुसे मनबढ़, युवक को मारी गोली, दाैड़ा कर लाठी से पीटा; पुलिस तैनात

Sun, 08 Feb 2026 11:09 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 08 Feb 2026 11:09 PM IST
सार

UP Crime: जौनपुर में युवक पर गोली चलाने की सूचना मिलते ही सरायख्वाजा थाने की पुलिस पहुंच गई। शादी समारोह में शामिल होने आए लोगों से पूछताछ के बाद मामला दर्ज कर लिया गया।

विज्ञापन
Thugs brandishing weapons barged into wedding ceremony shot young man chased beat him sticks
मामले के बाद लोगों से जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद

विस्तार

Jaunpur News: मल्हनी के सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर-अकबरपुर गांव में रविवार शाम दो युवकों पर जानलेवा हमला हुआ। आरोप है कि हमले में एक युवक के दाहिने पैर में गोली मारी गई तो दूसरे युवक को लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया गया। पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

विज्ञापन


खानपुर-अकबरपुर गांव निवासी महाजन ने बताया कि रविवार को उनके घर पर बेटी के विवाह का आयोजन था। शाम करीब 5:30 बजे परिवार के लोग विवाह में इस्तेमाल होने वाला लावा का सामान लेने जा रहे थे। इसी दौरान गांव के कुछ युवकों ने पुराने जमीन विवाद को लेकर हमला कर दिया। 

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने की कार्रवाई

आरोप है कि मन्नालाल का पुत्र दीपक (18) पर फायरिंग की गई, जिससे उसके दाहिने पैर में गोली लग गई। वहीं, हमलावरों ने छन्नालाल के बेटा पंकज (18) को लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के लोग भी आरोपियों पर आरोप छेड़खानी का आरोप लगा रहे थे।

 घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजा। क्षेत्राधिकारी देवेश कुमार सिंह ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। मामले की जांच की जा रही है। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पीड़ित पक्ष ने शिवांशु, आनंद और बीरू के खिलाफ तहरीर दी है, जिसके आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed