फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three women were found to be at high risk during the investigation.

Jaunpur News: जांच में तीन महिलाएं हाई रिस्क वाली मिलीं

Fri, 17 Oct 2025 01:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Oct 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Three women were found to be at high risk during the investigation.
केराकत। हाई रिस्क प्रेग्नेंसी दिवस पर बृहस्पतिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं की निशुल्क स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें तीन महिलाएं हाई रिस्क मिलीं।
विज्ञापन


सीएचसी प्रभारी डॉ. अरुण कन्नौजिया के नेतृत्व में आयोजित शिविर में आशा कार्यकर्ताओं की मदद से कुल 124 गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार की गई। इनमें से 105 महिलाओं की जांच की गई। जांच के दौरान तीन महिलाओं में उच्च जोखिम वाली गर्भावस्था की स्थिति पाई गई। जिन्हें विशेष चिकित्सकीय परामर्श और आगे के उपचार की सलाह दी गई। महिला रोग विशेषज्ञ डाक्टर श्रुति कृति श्रीवास्तव ने बताया कि हाई रिस्क प्रेग्नेंसी की समय पर पहचान और सही इलाज से मातृ मृत्यु दर में कमी लाई जा सकती है। अन्य गर्भवतियों को भी उचित देखभाल, पोषण और नियमित जांच के महत्व को लेकर जागरूक किया गया। इस मौके पर डाक्टर सत्यमित्र चतुर्वेदी व आलोक सिंह, फॉर्मासिस्ट अशोक कुमार त्रिपाठी, प्रमोद कुमार, जनार्दन, राम श्रृंगार, दिनेश कुमार यादव मौजूद रहे। महिलाओं को आवश्यक दवाएं व पोषण संबंधी सुझाव दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed