फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three trucks stuck in the pit on the road, traffic blocked

सड़क पर बने गड्ढे में फंसे तीन ट्रक, आवागमन अवरुद्ध

Tue, 18 Aug 2020 08:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 08:48 PM IST
विज्ञापन
Three trucks stuck in the pit on the road, traffic blocked
सुजानगंज। प्रयागराज-शाहगंज मार्ग पर सुजानगंज ब्लाक मुख्यालय के सामने सड़क पर बने गड्ढे में मंगलवार को तीन ट्रक फंस गए जिससे आवागमन पूरी तरह अवरुद्ध हो गया। इधर से यातायात बाधित होने के चलते छोटे बड़े वाहन बेलवार मुंगराबादशाहपुर के रास्ते चल रहे हैं।
विज्ञापन

मंगलवार को सुबह करीब दस बजे प्रयागराज की ओर जा रहे दो ट्रक ब्लाक मुख्यालय के निकट सड़क पर बने गड्ढे में फंस गए। दोनों ट्रकों को गड्ढे से निकालने का प्रयास किया जा रहा था उसी वक्त सामने से आ रहा एक और ट्रक गड्ढे में फंस गया। जिससे रास्ता पूरी तरह बाधित हो गया। काफी देर तक दोनों छोर पर वाहनों का जाम लगा रहा। बाद में वाहनों का संचालन बेलवार और मुंगराबादपुर के रास्ते शुरू कराया गया तो जाम समाप्त हुआ। सड़क पर बने गड्ढों के चलते आए दिन ऐसी समस्या से लोगों को जूझना पड़ रहा है। अभी कुछ दिन पहले नागौली, चैनपुर, उमरपुर के पास भी इसी तरह सड़क पर वाहनों के फसंने के चलते यातायात ठप हो गया था। सामाजिक कार्यकर्ता कुलदीप तिवारी का कहना है कि सड़क के रखरखाव की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या को जानते हुए भी चुप बैठे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed