{"_id":"61df210707014a4edb216f83","slug":"three-thieves-including-five-stolen-bikes-arrested-jaunpur-news-vns6332275128","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की पांच बाइक समेत तीन चोर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाईन बाजार पुलिस द्वारा गिरफ्तार बाईक चोरी के आरोपी व उनसे बरामद बाईकें। विज्ञप्ति
- फोटो : JAUNPUR
Link Copied
जौनपुर। लाइनबाजार पुलिस ने अंतर्जनपदीय बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से चोरी की पांच बाइकें, तमंचा, कारतूस बरामद किए। 20 साल की उम्र के पकड़े गए तीनों अपराधी दोस्त हैं और महंगे शौक पूरे करने के लिए चोरी करते थे। यह जानकारी बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक नगर डा. संजय कुमार ने पुलिस लाइन में पत्रकारों को दी। एएसपी ने बताया कि लाइन बाजार प्रभारी निरीक्षक अखिलेश मिश्रा गश्त पर निकले थे। मुखबिर से सूचना मिली की दो वाहन चोर चोरी की मोटर साइकिल लेकर आ रहे हैं। सूचना पर टीडी कालेज चौकी के उपनिरीक्षक आशुतोष कुमार गुप्ता, चौकी प्रभारी जेल उपनिरीक्षक अनिल कुमार ने अपने सहयोगियों के साथ निर्माणाधीन हाइवे चकमहान के पास मंगलवार की रात ढाई बजे घेराबंदी किए। कुछ देर में मोटर साइकिल की रोशनी आती दिखायी दी। मोटरसाइकिल जैसे ही पुल के करीब पहुंची दोनों लोगों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अनमोल सोनी पुत्र द्वारिका नाथ सेठ निवासी शम्भूगंज थाना बक्शा और प्रियांशु यादव उर्फ शनी पुत्र रमेश यादव निवासी उमरपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर बताया। तलाशी के दौरान अनमोल सोनी के पास से एक देशी तमंचा व एक कारतूस बरामद हुआ। उसने बताया कि वह वाराणसी के अस्सी घाट, कैंट, कचहरी और जौनपुर में कलेक्ट्रेट के पास से भी बाइक चोरी किया था। चोरी की बाइक वह प्रियांशू यादव उर्फ सनी के घर से रखता था। जहां से पुलिस ने चोरी की तीन मोटरसाइकिल बरामद की। इसके अलावा दोनों की निशानदेही पर तीसरे आरोपी बृजेश यादव निवासी नेवादा ईश्वरी सिंह थाना सरायख्वाजा के घर से एक मोटरसाइकिल बरामद की। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने गिरफ्तारी करने वाली टीम को 10 हजार रुपये के नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।