फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three teenagers died in road accidents.

सड़क हादसों में किशोर समते तीन की मौत .

Mon, 19 Apr 2021 11:52 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
Three teenagers died in road accidents.
खेतासराय/निगोह। खेतासराय और बरसठी थाना क्षेत्र में सोमवार की शाम करीब छह बजे अलग अलग हुए सड़क हादसों में साइकिल सवार एक किशोर समेत तीन की मौत हो गई। बरसठी थाना क्षेत्र के हसिया गांव के पास हादसे से गुस्साए लोगों ने किशोर के शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे सीओ मड़ियाहूं ने समझा बुझाकर जाम समाप्त करवाया। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ढंढ़वारा खुर्द गांव निवासी सूरज पंत 25 अपने चचेरे भाई संजय कुमार 27 पुत्र राजपति और रिश्तेदार संदीप कुमार 35 निवासी पोटरिया सरायख्वाजा के साथ बाइक से कहीं गए थे। तीनों एक ही बाइक से ढंढ़वारा खुर्द गांव लौट रहे थे। शाम को करीब छह बजे खेतासराय बाजार में यूनियन बैंक के पास पहुंचे थे तभी उसी दिशा में जा रहे ट्रक की चपेट में आ गए। ट्रक से टक्कर लगते ही बाइक चला रहा सूरज छिटककर सड़क किनारे की तरफ जा गिरा जबकि पीछे बैठे संजय और संदीप दोनों ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक छोड़कर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। सूरज को मामूली चोट आई है। सूचना पर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। उधर, बरसठी थाना क्षेत्र के चंद्रभानपुर निवासी नेहाल दुबे 14 पुत्र सदानंद दुबे शाम को साइकिल से अपने मौसी के घर हसिया गांव जा रहा था। वह हसिया गांव में मौसी के घर से पांच सौ मीटर पहले पहुंचा था तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार की चपेट में आ गया। नेहाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गुस्सा लोगों ने शव सड़क पर रखकर जमालापुर बंधवा मार्ग को जाम कर दिया। जाम की सूचना पर बरसठी, रामपुर, मड़ियाहूं थाने की फोर्स के साथ सीओ मड़ियाहूं एसपी उपाध्याय भी पहुंच गए। सीओ ने समझा बुझाकर घंटे भर बाद जाम समाप्त करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed