फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three students were caught cheating using chits and mobile phones

Jaunpur News: चिट और मोबाइल से नकल करते पकड़े गए तीन छात्र

Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Apr 2025 11:56 PM IST
विज्ञापन
Three students were caught cheating using chits and mobile phones
करंजाकला। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग में चल रही परीक्षाओं के दौरान बृहस्पतिवार को तीन छात्र नकल करते हुए रंगे हाथों पकड़े गए। केंद्राध्यक्ष के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल के औचक निरीक्षण में पकड़े गये तीनों छात्रों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया। विश्वविद्यालय के इंजीनियरिंग विभाग की परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जा रही हैं। इनमें 1700 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हैं। परीक्षा की द्वितीय पाली के दौरान केंद्राध्यक्ष प्रो. सौरभ पाल के नेतृत्व में आंतरिक उड़ाका दल ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बीटेक कंप्यूटर साइंस तृतीय वर्ष के एक छात्र, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग चतुर्थ वर्ष के एक-एक छात्र को नकल करते हुए पकड़ा गया। इनमें से कोई गाइड चिट तो कोई मोबाइल फोन से नकल करने का प्रयास कर रहा था। उड़ाका दल ने मौके पर ही इन छात्रों को नकल करते सबूतों के आधार पर परीक्षा से वंचित कर दिया। इस कार्रवाई के बाद केंद्राध्यक्ष ने सभी सहयोगी शिक्षकों के साथ परीक्षा केंद्र का निरीक्षण जारी रखा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमारह सिंह ने बताया कि परीक्षा में तीन छात्र नकल करते पकड़े गये हैं। परीक्षा की शुचिता के साथ किसी कीमत पर खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed