{"_id":"67ae35bd08ec9e70da07e006","slug":"three-people-including-a-woman-were-injured-due-to-beating-by-miscreants-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-129678-2025-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: मनबढ़ों की पिटाई से महिला समेत तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: मनबढ़ों की पिटाई से महिला समेत तीन लोग घायल
विज्ञापन
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के सराय ज्ञानचंद गांव में खंभे से टूटे बिजली का केबल जोड़ने गए परिवार पर मनबढ़ों ने हमला कर दिया। इसमें महिला सहित तीन लोग घायल हो गए।
क्षेत्र के सराय ज्ञानचंद गांव में बुधवार की रात में छेदीलाल सरोज का बिजली का केबल खंभे से टूट गया। छेदीलाल अपने परिवार के दो सदस्यों के साथ टूटे केबल को जोड़ने गए थे। इसी समय गांव के विनोद कुमार अपने परिवार के संदीप और विपिन के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने छेदीलाल को केबल जोड़ने से रोक दिया। जब छेदीलाल ने विरोध जताया तो विनोद कुमार, संदीप और विपिन ने लोहे की रॉड व लाठी डंडे से छेदीलाल के परिवार पर हमला कर दिया। हमले से मीरा देवी (41), छेदी लाल (46) और संगीता (33) घायल हो गई। छेदीलाल का सिर फट गया।
मारने पीटने के बाद में सभी हमलावर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को एम्बुलेंस से सीएचसी चोरसंड भेजवाया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि घायल छेदीलाल की तहरीर पर विनोद कुमार व संदीप के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। कार्रवाई की जा रही है।