फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three people including a woman died in a collision between high-speed vehicles

Jaunpur News: तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से महिला समेत तीन की मौत

Sun, 15 Jun 2025 11:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 15 Jun 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Three people including a woman died in a collision between high-speed vehicles
बक्शा। अलग-अलग जगहों पर रविवार को हुए सड़क हादसे तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस के अनुसार चुरावनपुर गांव निवासी आनंद कुमार उपाध्याय ने तहरीर में बताया कि कुल्हनामऊ गांव के पिता सुभाषचंद उपाध्याय (58) ऑटो रिक्शा में सवारी बैठाकर जौनपुर जा रहे थे। इस दौरान कुल्हनामऊ गांव के पास पीछे से आ रहे तेजगति वाहन से ऑटो में टक्कर हो गई। ऑटो पलटने से पिता सुभाष घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तबीयत में सुधार न होने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इसी ऑटो में सवार घायल लाइन बाजार थाना क्षेत्र के देवचंदपुर निवासिनी सोमारी देवी (60) की भी जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर थाना क्षेत्र के उटरुकला गांव के पास राजा होटल के समीप बदलापुर थाना क्षेत्र दुगौली कला गांव निवासी विपिन यादव (53) एवं टिकरी गांव निवासी महेंद्र कुमार यादव (34) बाइक से जौनपुर की तरफ जा रहें थे। इसी समय पीछे से वाहन से बाइक में टक्कर हो गई। हादसे में विपिन की मौके पर मौत हो जबकि महेंद्र को घायलावस्था में जिला अस्पताल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह न बताया कि तीनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed