फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three new Corona patients found, Lekhpalaka's brother also infected

तीन नए कोरोना मरीज मिले, लेखपालका भाई भी संक्रमित

Sun, 21 Jun 2020 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Three new Corona patients found, Lekhpalaka's brother also infected
धर्मापुर क्षेत्र के कुड्डा गांव के बाहर से आए प्रवासियों को सावधानी बरतने की हिदायत देते सीएचसी ? - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में रविवार को भी कोरोना के तीन पॉजिटिव केस आए। इसमें एक प्रवासी है। कोरोना से संक्रमित बदलापुर तहसील के लेखपाल के बड़े भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई है। इस परिवार के पहले से 12 सदस्य कोरोना की चपेट में हैं। अब पूरा परिवार इससे ग्रसित हो गया है। जिले का यह पहला मामला है, जहां एक ही परिवार के इतने सदस्य कोरोना की चपेट में आए हैं। प्रशासन ने गांव में सघन जांच के निर्देश दिए हैं। तीनों नए मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। जिले में अब कोरोना पॉजिटिव केस की संख्या 479 हो गई है।
विज्ञापन

खुटहन ब्लाक के लवायन गांव निवासी लेखपाल की बदलापुर तहसील के क्वारंटीन सेंटर में प्रवासियों की देखभाल के लिए ड्यूटी लगाई गई थी। वहीं किसी प्रवासी के संपर्क में आने से वह कोरोना की चपेट में आ गया। उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद परिवार के अन्य सदस्यों का सैंपल जांच को भेजा गया था। इसमें मां, पत्नी, भाभी, भाई, बहन और छह बच्चों की रिपोर्ट 19 जून को पॉजिटिव आई थी। इन सभी को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रविवार को लेेखपाल के बड़े भाई की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आ गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने देर शाम उसे भी अस्पताल पहुंचा दिया। उधर, सुजानगंज के सोनहिता गांव में मुंबई से आए एक युवक की 12 जून को तबीयत बिगड़ने से मृत्यु हो गई थी। वह तीन जून को गांव आया था, लेकिन उसकी जांच नहीं हो पाई थी। युवक की मौत के बाद पत्नी का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सुइथाकला ब्लाक के उचगांव में 16 जून को मुंबई के नाला सोपारा से बाइक से आए युवक भी जांच में कोरोना से संक्रमित पाया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि तीनों मरीजों को कोविड-19 अस्पताल में शिफ्ट करा दिया गया है। उनके संपर्क में आए अन्य लोगों की पहचान कर जांच कराई जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि कोरोना से बचने के लिए क्वारंटीन के नियमों का पालन करें। बेवजह घरों से न निकलें। जरुरी काम से बाहर आएं तो मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के मानक का ध्यान रखें। उन्होंने कहा कि गैर प्रांतों से आने वाले सभी लोगों के लिए 21 दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य है। अगर कोई इसका पालन नहीं करता तो उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

साहब मैं लेखपाल हूं, मेरी तो सुध लीजिए
जौनपुर। परिवार के लगभग सभी सदस्यों के कोरोना से संक्रमित होने के बाद लेखपाल ने जिले के अफसरों से गुुहार लगाई है। बीमारी की चपेट में आया पूरा परिवार भयभीत है। बदलापुर एसडीएम, सीएचसी अधीक्षक सहित अन्य अफसरों को फोन कर लेखपाल ने खुद को राजस्व कर्मी होने का हवाला देते हुए मदद की गुहार लगाई। लेखपाल का कहना था कि उसका पूरा परिवार बीमारी से संक्रमित होने के बाद कोविड-19 अस्पताल में भर्ती हो चुका है। घर खाली हो चुका है। वहां देखभाल के लिए भी कोई नहीं है। ऐसे में चोरी का भय बना हुआ है। गांव में न तो सुरक्षा का इंतजाम किया गया है और न ही दवा का छिड़काव कराया जा रहा। कोविड-19 अस्पताल में भी खान-पान में लापरवाही बरती जा रही है। बच्चों को दूध, फल तक नहीं मिल रहा। खुद के प्रयास से किसी तरह डिब्बा बंद दूध की व्यवस्था करा पाया हूं। खानेे की व्यवस्था भी ठीक नहीं है। इससे प्रतिरोधक क्षमता कैसे बढ़ेगी। मैं राजस्वकर्मी हूं। कोरोना से बचाव कार्य में ड्यूटी करते हुए संक्रमित हुआ हूं। ऐसे में कम से कम मेरा और परिवार का तो ख्याल रखा जाए। इस बाबत बदलापुर एसडीएम अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि लेखपाल के घर की सुरक्षा कराई जाएगी। अन्य सु िवधाओं का भी बंदोबस्त कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed