फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three-member committee will investigate corruption

Jaunpur News: भ्रष्टाचार की जांच करेगी तीन सदस्यीय समिति

Thu, 09 Jan 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jan 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Three-member committee will investigate corruption
माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट के प्रतिनिधिमंडल ने डीएम से मिलकर डीआईओएस कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार से अवगत कराया। कार्यालय में दलालोंपर रोक लगाने की मांग की। जांच के लिए डीएम ने तीन सदस्यीय समिति का गठन कर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश संरक्षक रमेश सिंह, प्रांतीय उपाध्यक्ष डा. राकेश सिंह, प्रांतीय मंत्री डा. प्रमोद श्रीवास्तव की अगुवाई में शिक्षकों ने डीएम से मिलकर समस्या से अवगत कराया। डीएम ने मामले का संज्ञान लेते हुए जिला विद्यालय निरीक्षक, वित्त एवं लेखाधिकारी, लेखाकार तथा वेतन सहायक राजेश को कार्यालय में बुलाया कर कार्य में पारदर्शिता लाने का निर्देश दिया। पीडी एवं कोतवाल को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में छापा मारने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

रमेश सिंह ने अवगत कराया कि तदर्थ शिक्षको के वेतन भुगतान के लिए 1.5 लाख रुपये की वसूली की जा रही है। डीएम ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें मुख्य कोषाधिकारी, डायट प्राचार्य व पीडी शामिल हैं। जिन्हें एक सप्ताह में जांच कर आख्या डीएम को देनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed