फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three meanings arose, mourning in the village

साथ उठीं तीन अर्थियां, गांव में पसरा मातम

Mon, 31 Aug 2020 11:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
Three meanings arose, mourning in the village
नेवढ़िया। रामपुर थाना क्षेत्र के गड़वा बसीरपुर गांव के दो चचेरे भाइयों समेत तीन किशोरों की बसुही नदी में डूबने से हुई मौत के बाद दूसरे दिन भी गांव में मातम पसरा रहा। परिजनों की चीख-पुकार से लोगों का दिल भर आ रहा था। बेटे के शव से लिपटकर माताएं बिलखती रहीं। भाई-बहन सिसकते रहे।एक साथ तीनों किशोर की अर्थी उठी तो सारा गांव ही रो पड़ा।
विज्ञापन

गड़वा बसीरपुर गांव निवासी विशाल (15), चचेरा भाई निलेश (17) और पड़ोसी सूर्य प्रकाश (17) रविवार को गांव से दो किमी दूर स्थित गोपालापुर ठाठर के पास बसुही नदी में अपने साथियों के साथ नहा रहे थे। नहाने के दौरान सेल्फी लेने की कोशिश में तीनों डूब गए। गोताखोरों की मदद से देर रात विशाल और सूर्यप्रकाश का शव नदी से बरामद कर लिया गया। परिजनों को यह उम्मीद लगाए रहे कि शायद कोई चमत्कार हो जाए और निलेश सकुशल बाहर आ जाए। सोमवार की सुबह लोगों की यह उम्मीद भी टूट गई, जब करीब नौ बजे निलेश का शव भी घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर गोदामघाट पर बरामद हुआ। शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रो पड़े। तीनों किशोरों का शव एक साथ रखा गया। लाडलों के शव को देख माता-पिता और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल था। गांव की अन्य महिलाएं उन्हें ढांढ़स बंधाने में जुटी थी, लेकिन हालात के आगे खुद को ही कमजोर पा रही थी। दोपहर बाद तीनों की अंतिम यात्रा गांव से निकली। शहर के रामघाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed