{"_id":"633f109d26961c01423e18bd","slug":"three-killed-including-innocent-in-road-accidents-three-injured-jaunpur-news-vns677807387","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में मासूम सहित तीन की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में मासूम सहित तीन की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बृहस्पतिवार को बीते 48 घंटे में हुए सड़क हादसों में एक मासूम सहित तीन लोगों की मौत हो गई और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटनाएं मुंगराबादशाहपुर, नेवढ़िया और शाहगंज इलाके में हुईं।
मुंगराबादशाहपुर: प्रतापगढ़ जिले के थाना फतनपुर क्षेत्र के बैरमपुर गांव निवासी तिरछू विश्वकर्मा (50) की फर्नीचर की दुकान इटहरा गांव में है। वह अक्सर दुकान पर ही रुक जाते थे। बुधवार को वह घर चले गए। रात करीब नौ बजे सतहरिया किसी काम से गए थे। लौटते समय नौवादाड़ी गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
नेवढ़िया: थाना क्षेत्र के नवापुर (गोसाईपुर) गांव में बुधवार की रात करीब 11 बजे ट्रैक्टर की चपेट में आने से पांच वर्षीय मासूम की मौत हो गई। विजय दशमी के मौके पर मेला लगा था। थाना क्षेत्र के नवापुर (गोसाईपुर) निवासी अजय बिंद का पांच वर्षीय पुत्र सनोज बिंद घर के बाहर खेल रहा था। उसी समय पड़ोस का एक व्यक्ति ट्रैक्टर को कहीं ले जाने के लिए आगे पीछे कर रहा था। अचानक सनोज ट्राली के नीचे आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मासूम के दादा नंदलाल के तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
विज्ञापन
शाहगंज: पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर बुधवार को अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दो लोग घायल हो गए। मौके पर मौजूद राहगीरों ने दोनों घायलों को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां एक की मौत हो गई। कानपुर देहात जनपद के भुगनी थाना क्षेत्र के पिलिथनी गांव निवासी दीपक कुमार (28) पुत्र मूलचंद अपने साथी अरविंद कुमार (25) पुत्र श्रवण कुमार के साथ बुधवार की दोपहर शाहगंज से बाइक से अपने घर कानपुर देहात जा रहा था। जैसे ही भेलारा समीप पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर चढ़ा। अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराने से दोनों घायल हो गए। दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दीपक को मृत घोषित कर दिया। अरविंद को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक सदानंद राय ने बताया कि दो बाइक सवार युवक घायल अवस्था में शाहगंज आए थे। उपचार के दौरान एक युवक की मौत हो गई है।
धर्मापुर: लाइन बाजार निवासी सोनू सोनकर व बेचन सोनकर एक कार से आजमगढ़ गए थे। बुधवार की शाम साढ़े सात बजे वापस लौटते समय गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विथार गांव के पास बाईपास पर उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस घटना में दोनों घायल हो गए।