फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three killed including husband and wife in hospital

हादसे में पति-पत्नी समेत तीन की मौत

Sun, 12 Mar 2017 01:43 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Sun, 12 Mar 2017 01:43 AM IST
विज्ञापन
Three killed including husband and wife in hospital
हादसे में मौत
जिले के शाहगंज, मछलीशहर, बदलापुर थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग हादसों में पति-पत्नी समेत तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  
विज्ञापन

 सरपतहा थाना क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी हरिकेश यादव (35) बेलवाई रेलवे स्टेशन पर सहायक स्टेशन मास्टर के पद पर तैनात हैं। शनिवार को सुबह काम खत्म कर वह बाइक से घर जा रहे थे। क्षेत्र के अरगुपुर कलां गांव के समीप उनकी बाइक असंतुलित होकर बिजली के पोल से टकरा गई,  जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दूसरी घटना बदलापुर थाना क्षेत्र के मिरशादपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर  शुक्त्रस्वार की रात नौ बजे हुई।
विज्ञापन


जहां पंचायत सेक्त्रस्ेटरी महेन्द्र गौतम (52) बाइक से अपनी अध्यापिका पत्नी गीता जैशल के साथ बक्शा थाना क्षेत्र के वीरभानपुर गांव में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेकर अपने घर रैभानीपुर लौट रहे थे। मिरशादपुर गांव के पास नेशनल हाईवे पर पहुंचे थे कि सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही पति- पत्तनी की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक मौके पर छोड़ फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। महेन्द्र गौतम बक्सा ब्लाक में पंचायत सेक्त्रस्ेटरी के पद पर कार्यरत थे। जबकि उनकी पत्नी गीता जैशल  प्रतापगढ़ जिले गौरामाफ ी में सहायक अध्यापिका थीं।तीसरी घटना मछलीशहर के ताजुददीनपुर के पास हुई। शनिवार को दो बजे जंघई की तरफ  मार्ग पर यात्रियों से भरी बस पलट गई। उसमें सवार यात्री बाल-बाल बच गए। कुछ यात्रियों को गिरने से मामूली चोटे आई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed