{"_id":"6acbe75069e06c04eb02c082","slug":"discussion-on-the-ideals-of-social-justice-equality-and-public-welfare-jaunpur-news-c-193-1-jon1004-164734-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: सामाजिक न्याय, समानता और लोक कल्याण के आदर्शों पर हुई चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: सामाजिक न्याय, समानता और लोक कल्याण के आदर्शों पर हुई चर्चा
विज्ञापन
जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाते सपा कार्यकर्ता। पार्टी
जौनपुर। सपा की ओर से रविवार को जिला कार्यालय, सदर चुंगी, अल्फस्टीनगंज में लोकनायक जयप्रकाश नारायण और महाराजा अग्रसेन की जयंती मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में उनके जीवन, संघर्ष और सामाजिक योगदान पर चर्चा की गई। सपा जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य ने कहा कि लोकनायक जयप्रकाश नारायण ने संपूर्ण क्रांति के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों और जनशक्ति का संदेश दिया।
वहीं, महाराजा अग्रसेन ने समतामूलक समाज, सहयोग, उद्यमशीलता और लोककल्याण की भावना को मजबूत किया। दोनों महापुरुषों के विचार आज भी सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के लिए प्रासंगिक हैं। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास का लाभ पहुंचाने का संकल्प लेना चाहिए।
विचार गोष्ठी को प्रदेश सचिव सुशील दुबे, जिला उपाध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा, जिला सचिव दीपक विश्वकर्मा, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव लाल मोहम्मद राईनी, बाबा साहब अंबेडकर वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव हरिश्चंद प्रभाकर, युवा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष दिलीप प्रजापति, आनंद गुप्ता, रवि यादव, पूनम यादव और सबीना बेगम सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया।
विज्ञापन
संचालन जिला महासचिव आरिफ हबीब ने किया। इस मौके पर जिला सचिव अजय मौर्य, समाजवादी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय सचिव संदीप यदुवंशी, सोनी सेठ, सोनी यादव, मोहम्मद आसिफ शाह, आतिश सोनकर आदि कार्यकर्ता रहे।