फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three jails recovering money from fake receipt in the name of Ram temple

राम मंदिर के नाम पर फर्जी रसीद से चंदा वसूल रहे तीन भेजे गए जेल

Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Three jails recovering money from fake receipt in the name of Ram temple
जौनपुर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण के नाम पर फर्जी रसीद छपवाकर चंदा वसूल रहे तीन जालसाजों को गिरफ्तार कर लाइनबाजार थाने की पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। जालसाजों के इस गिरोह में शामिल कुछ और लोगों की भी पुलिस को तलाश है।
विज्ञापन

विहिप के जिला मंत्री जनमेजय तिवारी ने सोमवार को एसपी से शिकायत की थी कि कुछ लोग फर्जी रसीद के सहारे श्रीराम मंदिर के नाम पर वसूली कर रहे हैं। दरअसल विहिप के कार्यकर्ताओं को 31 जनवरी को श्रीराम जन्म भूमि तीर्थ क्षेत्र निर्माण ट्रस्ट, अयोध्या, उत्तर प्रदेश के नाम से छपी एक रसीद मिली थी। इस पर संदेह होने पर विहिप कार्यकर्ताओं ने खुद इसकी छानबीन की। विहिप ने दावा किया कि रसीद पर जो बैंक खाता संख्या दर्ज है वह राम मंदिर ट्रस्ट का बैंक खाता नहीं है। वह खाता किसी का व्यक्तिगत है। यह रसीद शहर के एक प्रिंटिंग प्रेस से छपवाई गई है और रसीद पर प्रिंटिंग प्रेस का नाम भी है।
विज्ञापन

विहिप कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इसी रसीद के सहारे वसूली कर रहे दो लोगों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने छानबीन की तो रसीद फर्जी पाई गई। विहिप के जिला मंत्री जनमेजय तिवारी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी राहुल अस्थाना निवासी न्यू कॉलोनी ख्वाजादोस्त कोतवाली, राकेश निषाद निवासी बलुआघाट कोतवाली और रोडवेज तिराहा स्थित प्रिंटिंग प्रेस के मालिक रमाकांत के खिलाफ जालसाजी का केस दर्ज कर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इस संबंध में एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार का कहना है कि छानबीन की जा रही है। जालसाजी के इस गिरोह में अन्य लोग भी अगर होंगे तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। फर्जी रसीद से कितनी वसूली की गई है इसका पता लगाने के लिए इनके बैंक खाते की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed