{"_id":"5daa06da8ebc3e0164408cea","slug":"three-including-teenager-died-in-road-accidents-jaunpur-news-vns489859059","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में किशोर समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में किशोर समेत तीन की मौत
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के जलालपुर और सरायख्वाजा थाना क्षेत्र में शुक्रवार को हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक किशोर समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने तीनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जलालपुर थाना क्षेत्र के दरबेशपुर गांव निवासी आयुष सिंह (16) पुत्र बीरबल सिंह नेहरू बालोद्यान जौनपुर में पढ़ाई करता था। वह स्कूल बस पकड़ने के लिए सुबह घर से साइकिल से निकला था। वह जलालपुर चौराहे के पास जैसे ही हाईवे पर पहुंचा वाराणसी की तरफ से आ रहे टैंकर की चपेट में आ गया। वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद टैंकर समेत चालक फरार हो गया। घायल छात्र को आसपास के लोगों की मदद से सीएचसी रेहटी ले जाया गया। जहां से उसे वाराणसी ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। परिजन उसे एक निजी अस्पताल ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते परिजन शव लेकर घर आ गए। मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने चौराहा पर अवैध रूप से लगने वाली गिट्टी, बालू की मंडी के खिलाफ आक्रोश व्यक्त किया। करीब साढ़े ग्यारह बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खेतासराय कस्बा निवासी आशीष (24) पुत्र ज्ञानचन्द्र सोनकर जौनपुर से बाइक से घर जा रहा था। वह भकुरा मोड़ के पास पहुंचा था तभी शाहगंज से जौनपुर की ओर तेज गति से जा रही पिकअप की चपेट में आ गया। घटना स्थल पर ही आशीष की मौत हो गई। चालक पिकअप समेत फरार हो गया। दूसरी घटना जासोपुर गांव के पास हुई। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के लपरी गांव निवासी शकील (48) जौनपुर से बाइक से घर लौट रहे थे। वह जनता जर्नादन इंटर कॉलेज जासोपुर के पास पहुँचे थे तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। शकील की घटना स्थल पर मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। दोनों के शव कब्जे में लेकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।