फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three including mother and son killed, one injured in road accident

Jaunpur News: सड़क हादसे में मां-बेटे समेत तीन की मौत, एक घायल

Mon, 22 Jan 2024 12:46 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Three including mother and son killed, one injured in road accident
जौनपुर। जिले में रविवार को सड़क हादसे में मां बेटे समेत तीन लाेगों की मौत हो गई। एक घायल हो गया। घटना सरायख्वाजा व सुजानगंज थाना क्षेत्र की है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल सीएचसी में भर्ती है। करंजाकला
विज्ञापन

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जौनपुर शाहगंज रोड़ स्थित जपटापुर बाजार में सुबह सात बजे बाजार निवासी चंद्रकला जायसवाल(50) और बेटे राजेश उर्फ राज(13) घर से निकलकर सड़क के दूसरी तरफ जा रहे थे। इस दौरान जौनपुर की तरफ से आ रही तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने दोनों को धक्का मार दिया। वाहन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। लोगों ने घायल मां बेटे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। ले जाते समय रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई। चंद्रकला की शादी शाहगंज बाजार में अमित जायसवाल से हुई थी। वह मायके जपटापुर में नेवासा में रहती थी। चचेरे भाई संदीप कुमार ने थाने में तहरीर दी है। थाना प्रभारी सतीश सिंह ने बताया की गाड़ी के नंबर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

सुजानगंज
थाना क्षेत्र के कुरावां गांव निवासी अभिषेक पटेल(28) शनिवार की देर रात को गांव के समीप ही बिजली के खंभे के पास मृत मिला। पुलिस ने खंभे से टकराकर मृत होने की संभावना जता रही है। वहीं, भाई अभिमन्यु पटेल ने मौत को संदिग्ध बता रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों के मुताबिक वह चार भाईयों में सबसे छोटा व अविवाहित था। वह डीजे का संचालन कर परिवार को चलाता था। इस बाबत थानाध्यक्ष रोहित मिश्र ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामला का खुलासा किया जाएगा। मछलीशहर:
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के जमालपुर घोरहा गांव निवासी त्रिभुवन सिंह तहसील परिसर में चाय की कैंटीन चलाते हैं। वह प्रतिदिन की तरह शनिवार शाम को कैंटीन बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। इस बीच बीएन मेमोरियल स्कूल जमालपुर के सामने मड़ियाहूं की तरफ से आ रही अनियंत्रित ट्रक ने जोरदार धक्का मार दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

मंडावली के मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यज्ञ करत

मंडावली के मुस्सेपुर दिव्यांग आश्रम में श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में यज्ञ करत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed