फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three health sub-centres will be built, land is being searched

बनेंगे तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र, जमीन की हो रही तलाश

Sat, 01 Oct 2022 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Three health sub-centres will be built, land is being searched
बदलापुर। तहसील क्षेत्र की स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार करने के लिए क्षेत्र में तीन स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए जमीन चिह्नित की जा रही है। लेखपालों को एक सप्ताह के भीतर जमीन की रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है। उपकेंद्र रामीपुर, मेढ़ा और डडवा ग्राम पंचायतों में बनाए जाने हैं।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर के अधीक्षक डॉ. संजय कुमार दुबे ने बताया कि रामीपुर, मेढ़ा और डडवा में स्वास्थ्य उपकेंद्र बनाए जाने हैं। तीनों ग्राम पंचायतों में जमीन उपलब्ध कराने के लिए एसडीएम को पत्र लिखा गया है। एसडीएम डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि तीनों ग्राम पंचायत के लेखपालों से एक सप्ताह के भीतर जमीन चिह्नित करके प्रस्ताव देने को कहा गया है। जमीन की खतौनी का विवरण मांगा गया है। प्रत्येक उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण पर 30.42 लाख रुपये की लागत का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed