फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three friends were going on a bike, one died in a road accident

Jaunpur News: एक बाइक से जा रहे थे तीन दोस्त, सड़क हादसे में एक की मौत

Sun, 28 Apr 2024 03:04 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Apr 2024 03:04 AM IST
विज्ञापन
Three friends were going on a bike, one died in a road accident
रामपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर में शुक्रवार की देर रात डीजे वाहन और बाइक में आमने-सामने टक्कर से एक युवक की मौत हो गयी। जबकि दो अन्य घायल हो गये। तीनों दोस्त शादी समारोह से घर लौट रहे थे। पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र भेजा जहां एक की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक जौनपुर- मिर्जापुर हाईवे पर रामपुर थाना क्षेत्र के यादव नगर में शुक्रवार की रात करीब 11 बजे धनुहां, रामपुर निवासी सूरज विश्वकर्मा, अर्जुन विश्वकर्मा व सत्यम विश्वकर्मा तीनों एक ही बाइक से किसी वैवाहिक कार्यक्रम से घर आ रहे थे। यादव नगर में डीजे वाहन व बाइक में आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार था कि सूरज विश्वकर्मा 24 वर्ष पुत्र बांकेलाल की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि बाइक पर बैठे दोनों युवक घायल हो गये। थानाध्यक्ष रामपुर विक्रम लक्ष्मण सिंह मय फोर्स मौके पर पहुंचे तथा घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामपुर पहुंचायचा। जहां पर सत्यम विश्वकर्मा की हालत गंभीर देखते हुए ट्राॅमा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। मृतक सूरज का शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। सूरज अपने पिता का अकेला पुत्र एवं एक बहन है। पिता बांकेलाल विश्वकर्मा बढ़ई का कार्य करते हैं। सूरज की मौत पर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

दवा लेने जा रही महिला की सड़क हादसे में मौत
सुइथाकलां। पटैला बाजार में शनिवार को बाइक व पिकअप में टक्कर होने से बाइक सवार मां, बेटी व भतीजे घायल हो गए। इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां गंभीर रूप से घायल ममता ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक गांव की अनुसूचित बस्ती निवासी ममता (38) पत्नी अभयराज अपने भतीजे विपिन पुत्र रामजस व पुत्री प्रिया संग पटैला बाजार में बाइक से दवा लेने जा रही थी। मदारपुर गांव के पास अचानक तेज रफ्तार में पीछे से आई पिकअप ने बाइक में टक्कर मार दी जिसके चपेट में आने से तीनों घायल हो गए। इलाज के लिए सीएससी खुटहन में भर्ती कराया गया हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया। जहां इलाज के दौरान ममता की मौत हो गई। थानाध्यक्ष सरपतहां त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पिकअप को कब्जे में लेकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टेपों पलटने से चालक समेत छह महिलाएं घायल
शाहगंज। नगर के अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड़ के समीप शनिवार को टेंपो पलटने से चालक समेत छह महिलाएं घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ रोड स्थित अंबेडकर नगर भादी निवासी विद्या देवी (50) पत्नी सीताराम, कुमारी देवी (60) पत्नी राम भरोसे, बुनीता देवी (60) पुत्र दिनेश, लाली देवी (70) पत्नी लालता प्रसाद, सीमा देवी (36)पत्नी अलोक कुमार, बाबी कोबलर(18) पुत्र छोटेलाल रिश्तेदारी बेलवाई प्रतापपुर से टेंपो रिजर्व कर घर लौट रही थी। टेंपो अयोध्या मार्ग स्थित चिरैया मोड समीप पहुंचा तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से बचने के चक्कर में टेंपो पलट गया। इससे टेंपो सवार सभी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। विद्या, कुमारी देवी, सीमा, बुनीता की हालत गंभीर को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया । प्रभारी कोतवाली तारकेश्वर राय ने बताया मामला संज्ञान में है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed