फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Three fraudsters caught in constable recruitment exam

Jaunpur News: सिपाही भर्ती परीक्षा में पकड़े गए तीन जालसाज

Sat, 31 Aug 2024 05:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Aug 2024 05:13 AM IST
विज्ञापन
Three fraudsters caught in constable recruitment exam
जौनपुर। सिपाही भर्ती परीक्षा में शुक्रवार को टीडी काॅलेज केंद्र पर जालसाजी के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के टीडी कालेज केंद्र पर पहला जालसाज प्रथम पाली में दूसरे की जगह पर परीक्षा देते पकड़ा गया। वहीं दूसरे आरोपी को कम जन्मतिथि को अधिक दर्शाकर परीक्षा में शामिल होने के दाैरान पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया है। तीसरा आरोपी विज्ञान ब्लॉक में पकड़ा गया। इसके आधार कार्ड पर अंकित कुमार की जगह रविशंकर निवासी बलिया लिखा था। उसे हिरासत में लिया गया है। आधार कार्ड में परिवर्तन कर परीक्षा में उम्र कम दिखाने का संदेह है।
विज्ञापन

परीक्षा में दोनों पालियों में 21 हजार 827 अभ्यर्थी शामिल हुए तो छह हजार 541 अनुपस्थित रहे। पुलिस निरीक्षक रामसजन यादव ने टीडी इंटर काॅलेज ब्लाक बी से राघवेंद्र प्रताप वर्मा (28) निवासी लोखारीपुर थाना सुल्तानपुर घोष जनपद फतेहपुर को पकड़ा। यह आरोपी दूसरे अभ्यर्थी वीरेंद्र कुमार की जगह पर परीक्षा दे रहा था। उसे गिरफ्तार कर लिया है। इसे बाॅयोमीट्रिक के दौरान पकड़ा गया। इसी तरह निरीक्षक विनय प्रकाश सिंह केंद्र प्रभारी टीडी इंटर काॅलेज ने ब्लाक-ए से अभय मद्धेशिया निवासी जमीन दुर्गा, थाना चिरैयाकोट मऊ को पकड़ा। इसने परीक्षा फार्म भरते समय अपनी उम्र 17 वर्ष 6 माह की जगह पर 18 वर्ष दर्शाई थी। इसे परीक्षा देने के दौरान चेकिंग के दाैरान गिरफ्तार किया गया है। लाइन बाजार थाना में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


कोट

परीक्षा में दो को जालसाजी के मामले में पकड़ा गया है। इसमें एक दूसरे के स्थान पर परीक्षा देने गया था तो वहीं दूसरे ने परीक्षा फार्म भरते समय उम्र कम होने के बाद उसे अधिक दर्शाया था। दोनों के खिलाफ लाइन बाजार थाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। दोनों का चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृजेश कुमार, एडिशनल एसपी सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed